फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37th National Games: Haryana won gold in athletics, shooting and wrestling

37th National Games: हरियाणा ने एथलीट, शूटिंग और कुश्ती में जीते गोल्ड, गतका टीम ने रचा इतिहास

Fri, 03 Nov 2023 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 08:43 PM IST
सार

गतका टीम ने इतिहास रचा है। पहली बार राष्ट्रीय खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं। हॉकी महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और ओडिशा को हराया है।

विज्ञापन
37th National Games: Haryana won gold in athletics, shooting and wrestling
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं। शूटिंग के पहले ही दिन जहां हरियाणा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, वहीं एथलीट और कुश्ती में भी खिलाड़ियों ने प्रदेश को अनेक पदक दिलाए। गतका टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार राष्ट्रीय खेलों में दो कांस्य पदक प्रदेश की झोली में डालने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पदक जीत रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


शूटिंग के पहले दिन हुए मुकाबले में सागर भार्गव ने प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीता, जबकि ओलंपिक का कोटा प्राप्त कर चुके सरबजोत सिंह ने सिल्वर मेडल प्रदेश को दिलाया। हरियाणा की गतका टीम के खिलाड़ी जसविंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर इतिहास रचा, जबकि सुनिधि चौहान पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थी। हरियाणा सेपक टाकरा महिला टीम ने प्रदेश की झोली में सिल्वर मेडल डाला।
विज्ञापन

हॉकी महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, ओडिशा को हराया

हरियाणा की हॉकी की महिला टीम की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए ओडिशा को 7-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हरियाणा तीरंदाजी की तीनों टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। लड़कियों का मुकाबला 4 नवंबर को, मिक्स मुकाबला 5 नवंबर और लड़कों की टीम 6 नवंबर को गोल्ड मेडल के लिए खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती में पहलवानों ने जीते 9 मेडल
राष्ट्रीय खेलों के कुश्ती के मुकाबले में 97 किलोग्राम भार वर्ग में नितेश ने गोल्ड, 77 किलोग्राम भार वर्ग में विकास ने और 68 किलोग्राम भार वर्ग में आरजू ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि 125 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित मलिक ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। इनके अलावा 97 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित बूरा ने, 86 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश ने, 76 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पूनिया ने, 68 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाति बेरवाल ने, 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीटी ने प्रदेश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते।


एथलीट में भी हरियाणा ने जीते कई पदक
जैवलिन थ्रो में शिल्पा रानी ने गोल्ड मेडल व प्रियंका सिंह ने सिल्वर मेडल, शॉटपुट में मनप्रीत ने सिल्वर मेडल, 400 मीटर की रेस में विक्रम पंचाल ने सिल्वर मेडल, हैमर थ्रो में अजय ने सिल्वर मेडल व हेमथोलॉन में तनु ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। 20 किलोमीटर की पैदल चाल में हरदीप ने ब्रॉन्ज मेडल 800 मीटर की रेस में पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed