Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3700 selected from Group D were selected in Group C, now the commission will release the revised result.

Chandigarh News: ग्रुप डी के 3700 चयनितों का ग्रुप सी में हुआ चयन, अब आयोग संशोधित परिणाम करेगा जारी

Fri, 25 Oct 2024 09:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
3700 selected from Group D were selected in Group C, now the commission will release the revised result.
2019 में हुई ग्रुप डी की भर्ती के 5300 कर्मचारियों के चयन का आंकलन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 24 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों की भर्ती के परिणाम में ग्रुप डी के चयनित 3700 कर्मचारियों का भी चयन हुआ है। ग्रुप डी के चयनितों ने पहले वाली नौकरी छोड़कर ग्रुप सी की ज्वाइन करना शुरू कर दिया है। अब आयोग ग्रुप डी की भर्ती का संशोधित परिणाम जारी करेगा। फिलहाल आयोग ऐसे अभ्यर्थियों का डाटा तैयार कर रहा है। जल्द ही इसे पूरा करने के बाद ग्रुप डी का परिणाम फिर से जारी किया जाएगा और कम अंक वाले अभ्यर्थियों का इसमें चयन होगा।
इसके अलावा, 2019 में 18 हजार पदों पर हुई ग्रुप डी की भर्ती के 5300 कर्मचारियों का भी ग्रुप सी में चयन होने के आंकलन लगाए जा रहे हैं। इसलिए इस भर्ती के चयनितों की ओर से जो पद खाली किए जाएंगे, उन्हें खाली माना जाएगा और ये पद दोबारा विभाग को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 13,536 के लिए ग्रुप डी के पदों की भर्ती की गई है। आयोग की ओर से इनका परिणाम भी जारी किया जा चुका है और अभ्यर्थी नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं। अब ग्रुप सी में चयन के बाद ग्रुप डी के कर्मचारी नौकरी छोड़कर सी ग्रुप में ज्वाइन कर रहे हैं। ग्रुप डी के ये दो पद खाली होंगे, उनके मुकाबले आयोग ग्रुप डी का परिणाम दोबारा जारी करेगा और मेरिट के हिसाब से पहले के अभ्यर्थियों के मुकाबले कम अंक वाले अभ्यर्थियों को इसमें चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed