फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37 percent less rainfall in monsoon in entire Haryana

Chandigarh News: पूरे हरियाणा में आया मानसून पर 37 फीसदी बारिश कम

Wed, 03 Jul 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
37 percent less rainfall in monsoon in entire Haryana
28 जून को दी थी दस्तक, कई जिलों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आखिरकार मानसून ने मंगलवार को पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। मानसून ने राज्य में 28 जून को दस्तक दी थी और पांच दिन में पूरे हरियाणा में छा गया। मंगलवार को मानसून ने बाकी बचे उत्तरी जिलों को भी कवर कर लिया है। हालांकि मानसून के आगमन के बाद भी लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मानसून सीजन में अब तक 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है। मंगलवार को हरियाणा में सिर्फ 2.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश नहीं होने से लोग उमस से परेशान हैं। हवा में नमी की मात्रा 94 फीसदी से ज्यादा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

सिरसा रहा सबसे गर्म, पारा 40.4 डिग्री दर्ज
मंगलवार को सिरसा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नूंह में 30.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में 49.5 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में चार एमएम, सिरसा में 14 एमएम, करनाल में नौ एमएम, पानीपत में 3 एमएम, सोनीपत में 16 एमएम, यमुनानगर में तीन एमएम, हिसार में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed