फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   37 arrested in Chandigarh for violating Supreme Court orders in diwali

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लघंन करने पर चंडीगढ़ में 37 गिरफ्तार, हरियाणा और पंजाब में भी कार्रवाई

Thu, 08 Nov 2018 08:08 PM IST
चंडीगढ़,भाषा
चंडीगढ़,भाषा Updated Thu, 08 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
37 arrested in Chandigarh for violating Supreme Court orders in diwali
Arrest - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को पटाखों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 37 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न शहरों में लोगों ने रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे जलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का खूब उल्लंघन किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देश के सबसे प्रदूषित शहरों में एक लुधियाना में शीर्ष अदालत के समय संबंधी आदेश का उल्लंघन करने पर 14 मामले दर्ज किये गये। चंडीगढ़ में आदेश का उल्लंघन करने के संबंध में कुल 38 मामले दर्ज किये गये। ये मामले सार्वजनिक प्राधिकारों द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दर्ज किये गये।
विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद में नियम के खिलाफ पटाखे बेचने पर एक दर्जन और जींद में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पटाखे बरामद किये गए हैं । पंजाब और हरियाणा प्रदेशों में कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक दिवाली की अगली सुबह बृहस्पतिवार को सुबह ‘‘खराब’’ से ‘‘बेहद गंभीर’’ रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

37 arrested in Chandigarh for violating Supreme Court orders in diwali
सांकेतिक तस्वीर

वैसे प्रदूषण का विनियमन करने वाले प्राधिकारों का कहना था कि इस बार दिवाली के बाद वायु की गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में बेहतर रही। लुधियाना के पुलिस उपायुक्त अश्विनी कपूर ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘हमने (उच्चतम न्यायालय के आदेश के) उल्लंघन को लेकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अब तक 14 मामले दर्ज किये हैं। ’’

उच्चतम न्यायालय के आदेश का इन दोनों राज्यों में कई स्थानों पर उल्लंघन हुआ। रात आठ बजे से पहले ही लोग पटाखे जलाने लगे और दस बजे तक जलाते रहे। पंजाब में वायु गुणवत्ता सूचकांक लुधियाना में 221, जालंधर में 266, अमृतसर में 221, पटियाला में 271, मंडी गोविंदगढ़ में 223 और खन्ना में 215 रहा। हरियाणा में दीपावली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक रोहतक में 300 और गुरुग्राम में 353 रहा । यह स्थिति ‘‘खराब’’ से ‘‘बेहद खराब’’ है ।

अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 रहा जो ‘‘गंभीर स्थिति’’ के आस पास है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 155 है जो ‘‘मध्यम’’ स्थिति में है । पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरणीय अभियंता करूणेश गर्ग ने बताया, ‘‘पिछले साल की दीपावली के समय से अगर आप वायु गुणवत्ता स्तर की तुलना करेंगे तो इस साल प्रदूषण स्तर 25 से 30 फीसदी कम है। इस साल वायु गुणवत्ता कहीं बेहतर है।’’

गर्ग ने बताया कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर चला जाता है। शीर्ष अदालत के आदेश से पटाखा चलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने में बहुत अधिक मदद मिली है । उन्होंने बताया, ‘‘पहले लोग दिवाली से कुछ दिन पहले से पटाखे चलाना प्रारंभ कर देते थे। लेकिन इस बार उन्होंने सिमित अवधि तक ही पटाखे चलाये ।’’ इस बार व्यापरियों ने भी पटाखों का कम ही स्टाक लिया था क्योंकि उन्हें नहीं बिकने की स्थिति में घाटे का डर था ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed