फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   365 driver-conductor of Haryana roadways are Dismissed

हरियाणा रोडवेज के 365 चालक-परिचालक बर्खास्त, कर्मचारियों और सरकार में बढ़ सकता टकराव

Tue, 04 Dec 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Tue, 04 Dec 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
365 driver-conductor of Haryana roadways are Dismissed
Haryana Roadways - फोटो : File Photo

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी व सरकार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। सरकार ने रोडवेज के 365 चालक-परिचालकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जिस कारण पहले से अव्यवस्थित हो रही परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इससे प्रदेश की जनता को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के निर्देश पर रोडवेज से 365 चालक-परिचालकों को नौकरी से हटाने की निंदा की है। 

विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने आरोप लगाया कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है और जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 9 दिसंबर को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार की वादाखिलाफी और जनता एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की निजीकरण के खिलाफ 18 दिन चली हड़ताल को तोड़ने में विफल रही थी। 
विज्ञापन


इस हड़ताल को प्रदेश की जनता व अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों ने खुलकर समर्थन किया था, जिससे बौखलाकर सरकार अब जनता और कर्मचारियों के साथ बदले की भावना से व्यवहार कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले तो बिना स्टाफ की भर्ती किए ओवरटाइम बंद करने के आदेश जारी किए, जिसके कारण लंबे रूटों पर चलने वाली बसें 500-600 किलोमीटर की बजाय 200-250 किलोमीटर ही चल रही है और घंटे भी कम हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज विभाग ने गांवों में बसों के रात्रि ठहराव बंद कर दिए, जिसके कारण विभाग को दोहरा नुकसान हो रहा है। क्योंकि रात को खाली बस वापस डिपो में आती है और सुबह खाली बस गांवों में जाती है। महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार के ताजा फरमानों से हजारों बसें डिपो में खड़ी हो गई है, इसलिए अब 700 प्राइवेट बसों को किराए पर लेने की आवश्यकता नहीं है और न ही स्टाफ की भर्ती करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed