{"_id":"6a8d9bec20c1e9553608110d","slug":"those-carrying-weapons-will-not-be-allowed-entry-into-the-legislative-assembly-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1106064-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विधानसभा में हथियार लेकर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विधानसभा में हथियार लेकर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
मानसून सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पंजाब, हरियाणा व यूटी के अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि मानसून सत्र के दौरान किसी भी आम या खास व्यक्ति को हथियार के साथ विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों को पत्र भी भेजा गया है।
सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर समन्वय के लिए हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के अधिकारियों की समन्वय कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कमेटी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करेगी। विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। परिसर में किसी भी प्रकार के रोष प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पहले से आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। सत्र की अवधि में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दो शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर मौजूद रहेगी। बैठक में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, एडीजीपी (सीआईडी) सौरभ सिंह, आईजीपी सिक्योरिटी पंकज नैन, चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव मौजूद रहे।