फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3500 acres of cotton crop destroyed in jind village Durjanpur farmers memorandum to CM

जींद: दुर्जनपुर में 3500 एकड़ कपास की फसल तबाह, किसानों की सीएम से मांग-50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दो

Tue, 28 Sep 2021 05:09 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।  Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 28 Sep 2021 05:09 PM IST
सार

किसानों ने गुहार लगाई कि ज्यादा बरसात व गुलाबी सुंडी के प्रकोप से इस बार उनकी कमाई नहीं हो पाई। अब उनके पास आजीविका चलाने के लिए कोई साधन नहीं बचा है। जिसके चलते गांव में कोई भी घर ऐसा नहीं बचा, जिसके पास भविष्य में परिवार का खर्च चलाने के लिए कोई दूसरी फसल हो।

विज्ञापन
3500 acres of cotton crop destroyed in jind village Durjanpur farmers memorandum to CM
मुआवजे की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले के गांव दुर्जनपुर के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को डीसी कार्यालय में आकर एसडीएम राजेश डॉ. राजेश खोथ के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि बारिश और गुलाबी सुंडी के कारण उनकी लगभग 3500 एकड़ कपास की फसल तबाह हो गई है। उन्हें 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। खराब हुई फसल की गिरदावरी की जाए।

विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि उनके गांव में लगभग पूरी कपास की फसल तबाह हो गई है।


यह भी पढ़ें: पंचकूला में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गंडासी और तलवारों से किए 40 से ज्यादा वार
विज्ञापन


अब भविष्य का क्या होगा, परिवार चलाने को नहीं पैसे

किसानों ने गुहार लगाई कि ज्यादा बरसात व गुलाबी सुंडी के प्रकोप से इस बार उनकी कमाई नहीं हो पाई। अब उनके पास आजीविका चलाने के लिए कोई साधन नहीं बचा है। जिसके चलते गांव में कोई भी घर ऐसा नहीं बचा, जिसके पास भविष्य में परिवार का खर्च चलाने के लिए कोई दूसरी फसल हो। उन्होंने कहा कि खराब हुई कपास की फसल की गिरदावरी करवाकर उनको 50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed