फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   337 private schools honored in FAP National Awards-2024 ceremony

Chandigarh News: एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 समारोह में 337 निजी स्कूल सम्मानित

Sun, 17 Nov 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
337 private schools honored in FAP National Awards-2024 ceremony
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार को आयोजित चौथे एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 समारोह की शुरूआत की गई। इसमें फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब (एफएपी) ने देश में शिक्षा, खेल और संस्कृति की स्थिति को ऊपर उठाने में उनके अमूल्य योगदान के लिए 337 निजी स्कूल शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू मुख्य मेहमान थे। पुरस्कार समारोह के पहले दिन, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और सर्वश्रेष्ठ स्कूल कोर्डिनेटर सहित चार श्रेणियों में एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 प्रदान किए गए। इनमें 21 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार फॉर डायरेक्ट केटेगरी, स्कूल द्वारा नामित सर्वश्रेष्ठ शिक्षक केटेगरी में 208, खेल उपलब्धि पुरस्कार में 54 कोच और स्कूलों के लिए खेल उपलब्धि पुरस्कार की केटेगरी में 54 स्कूलों की सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि निजी क्षेत्र के स्कूल भारत में 37 फीसदी नौकरियां दे रहे हैं, जो 35.40 लाख शिक्षकों के बराबर है। इसके बावजूद, भारत के शिक्षा क्षेत्र में परिवर्तन में निजी स्कूलों के योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया और निजी स्कूलों के शिक्षकों को अत्यंत समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उचित मान्यता नहीं दी गई।
विज्ञापन

एफएपी राष्ट्रीय पुरस्कार-2024 के दूसरे दिन पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समापन दिवस पर शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार (स्कूल और प्रिंसिपल), लाइफटाइम प्रिंसिपल पुरस्कार, 102 सोशल अचीवमेंट पुरस्कार (प्रिंसिपल और स्कूल), एमओसी चैंपियन और अधिकतम भागीदारी पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (शिक्षक) और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित 455 पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed