{"_id":"5e135d6c8ebc3e87e915dbf0","slug":"31-haryana-bjp-leaders-will-participate-in-party-election-campaign-in-delhi-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली फतेह को भाजपा उतारने लगी प्रचार फौज, हरियाणा के 31 नेता भी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली फतेह को भाजपा उतारने लगी प्रचार फौज, हरियाणा के 31 नेता भी संभालेंगे मोर्चा
Tue, 07 Jan 2020 01:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही हरियाणा भाजपा के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार के लिए कमर कस ली है। हरियाणा प्रदेश भाजपा ने दिल्ली फतह करने के लिए अपने अनेक नेताओं को फील्ड में उतारा है। सीएम और मंत्रियों के अलावा 31 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें विधायक, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा ने इसकी सूची भी जारी कर दी है। संगठन के नेताओं को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण, संजय कुमार, दीपक मंगला, राजेश नागर, सत्यप्रकाश जरावता, लक्ष्मण यादव, मोहन लाल कौशिक, डॉ. कमल गुप्ता, महिपाल ढांडा प्रचार के लिए फील्ड में उतरेंगे। पूर्व मंत्री ओपी धनखड़, कृष्ण लाल पंवार, मनीष ग्रोवर, कर्ण देव कांबोज को भी प्रचार में लगाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व प्रत्याशी शाशिकांत कौशिक, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा, डॉ. राकेश कुमार, विक्रम कादियान व सोहनपाल छोक्कर भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए दिल्ली में ताकत झोंकेंगे। पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवीर डागर, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार बाल्मिकी, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, लोकसभा विस्तारक राजेंद्र खरींडवा, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, प्रदेश संयोजक चुनाव प्रबंधक ललित बत्रा, प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन प्रवीण जैन, लोकसभा निगरानी समिति सोनीपत प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश, लोकसभा निगरानी समिति प्रमुख रोहतक रमेश भाटिया और प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष यादव की डयूटी भी दिल्ली चुनाव में लगी है।
विज्ञापन