{"_id":"61e9b79c065fe270c5161ffb","slug":"31-deaths-and-7986-tested-positive-for-covid-19-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में संक्रमण: कोरोना से नौ जिलों में 31 मरीजों की मौत, 7986 नए पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में संक्रमण: कोरोना से नौ जिलों में 31 मरीजों की मौत, 7986 नए पॉजिटिव मिले
Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
सार
पंजाब में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टों की संख्या बढ़ा दी। औसतन 25 से 30 हजार होने वाले टेस्ट अब विभाग ने बढ़ाकर 46 से अधिक कर दिए। केंद्र ने भी पंजाब सरकार को टेस्टों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना से गुरुवार को नौ जिलों में 31 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 7986 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर 18.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित मोहाली में 1360 मिले हैं। अब तक सूबे में 16882 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में 17401101 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 692526 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या 47400 पहुंच गई है। 842 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 95 की हालत गंभीर होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। 24 घंटे में हुई कुल 31 मौतों में सबसे अधिक अमृतसर और पटियाला में 7-7 मौतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लुधियाना में 5, मोहाली में 4, जालंधर में 3, फाजिल्का में 2, बठिंडा, गुरदासपुर और संगरूर 1-1 मौत के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
पटियाला में संक्रमण से सात की मौत
पटियाला में गुरुवार को एक ही दिन में सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 473 पॉजिटिव मिले हैं। आंकड़ों की मानें तो एक जनवरी से आज तक जिले में 43 कोविड मरीजों की मौत हो गई है। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने एक बार फिर से लोगों को लापरवाही न करते हुए कोविड गाइडलाइंस के पालन की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि गुरुवार को जिले में 473 केस कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से पटियाला शहर से 194, नाभा से 25, समाना से 23, राजपुरा से 50, ब्लाक भादसों से 27, ब्लाक कौली से 17, ब्लाक हरपालपुर से 22, ब्लाक कालोमाजरा से 69, दूधनसाधां से 29 और ब्लाक शुतराणा से 17 केस सामने आए हैं। जिससे जिले में कोविड पॉजिटिव केसों की संख्या 59,864 और सक्रिय केसों की संख्या 2697 हो गई है। उधर, लुधियाना में गुरुवार को 1048 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है और अन्य जिलों के 122 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन