फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   304 times blood donater gabruddin died in age of 76 years

कइयों की जान बचाने वाला ये शख्स हार गया जिंदगी की लड़ाई, दिलचस्प इंसान था

Tue, 14 Mar 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 14 Mar 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
304 times blood donater gabruddin died in age of 76 years
304 बार रक्तदान कर चुका गबरुद्दीन छोड़ गया दुनिया
कइयों की जान बचाने वाला ये शख्स 76 साल की उम्र में खुद जिंदगी की लड़ाई हार गया। ये काफी दिलचस्प इंसान था और जिंदादिली के लिए चर्चित था। रक्तदान के लिए प्रदेश भर में चर्चित रहे रक्तदाता गबरूद्दीन का रविवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मांड किताबो निवासी गबरूद्दीन करीब 40 साल से सोनीपत के कबीरपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन


गबरूद्दीन रिकॉर्ड 304 बार रक्तदान कर चुके थे। साथ ही उन्होंने एक जरूरतमंद को अपनी किडनी भी दान कर दी थी। उत्तर प्रदेश से सोनीपत आने के बाद उन्होंने भैंसा-बुग्गी चलाकर मजदूरी की। बाद में बिस्कुट बनाने का व्यवसाय किया। गबरूद्दीन वर्ष 1965 से रक्तदान करते आ रहे थे। इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें 36 बार सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उनको सम्मानित करने वालों में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला तथा हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिकलाल मंडल के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से हुए थे प्रेरित
गबरूद्दीन कहा करते थे कि भारत-पाक युद्ध के दौरान 1965 में एक दिन शाम के समय उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री का राष्ट्र के नाम संदेश सुना था, जो आकाशवाणी से प्रसारित किया गया था। इस संदेश में शास्त्री जी ने जनता से रक्तदान करने की अपील की थी। इस संदेश से प्रेरित होकर गबरूद्दीन ने 1965 में पहली बार रक्तदान किया।


इसके बाद तो उनके जीवन की दिशा ही बदल गई। यह जानते हुए भी कि तीन माह के दौरान दूसरी बार रक्तदान करना खतरनाक सिद्ध हो सकता है, गबरूद्दीन ने जरूरत पड़ने पर दिन में 2-2 बार भी रक्तदान किया। उन्होंने स्व. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर 1998 को 141 वीं बार रक्तदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed