फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 Year old youth commits suicide in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: बाइक की किश्त न दे पाने की वजह से परेशान था युवक, फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 28 Jan 2024 10:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 10:28 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक शादीशुदा था। वह एक बेटी और दो बेटों का पिता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सात दिन पहले ही वह गांव से पिता के पास लुधियाना आया था।

विज्ञापन
30 Year old youth commits suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बाइक की किश्त न दे पाने के कारण परेशान चल रहे रामचरण (30) ने गुरुवार की देर रात को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसके पिता काम से घर लौटे। अंदर से दरवाजा बंद था। किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो अंदर रामचरण का शव लटक रहा था। 

विज्ञापन


इसके बाद सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन छह के अधीन आने वाली चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मृतक रामचरण के भाई छोटक ने कहा कि उसका भाई शादीशुदा था। उसके एक बेटी और 2 बेटे हैं। करीब सात दिन पहले ही वह गांव से आया है। वह प्रेस चलाने का काम करता था।
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य काम पर गए थे। रामचरण की पिता रामशीश से फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान पिता ने रामचरण को बता दिया था कि बेटी की शादी में जो बाइक दहेज में दी थी, उसकी किश्त मांगने वाले परेशान कर रहे हैं। इससे रामचरण भी परेशान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम को उसने परेशानी के चलते ही शराब पी। इसके बाद अपने पिता से फोन पर पूछा कि सब्जी क्या बनाए। देर रात को जब पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। रामशीश ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर रामचरण का शव लटक रहा था। इसके बाद वह चिल्लाने लगा तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed