फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 people scorched due to cylinder explosion in Moga of Punjab

Punjab News: लाला लाजपत राय के गांव में बड़ा हादसा, सिलिंडर फटने से 30 से अधिक लोग झुलसे

Mon, 19 Sep 2022 06:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

झुलसे लोगों को विभिन्न वाहनों की मदद से मोगा, जगरांव और लुधियाना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। मोगा सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल चार लोग पहुंचे हैं। यहां पर बर्न यूनिट न होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी का जा रही है।

विज्ञापन
30 people scorched due to cylinder explosion in Moga of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मोगा में बड़ा हादसा हो गया। यहां क्रांतिकारी लाला लाजपत राय की जन्मस्थली गांव डुढीके में एक व्यक्ति का गैस भट्टी पर अंतिम संस्कार करते वक्त अचानक आग भड़क गई और उसने सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया। लोग संभल पाते, उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। घटना के समय अंतिम संस्कार में मौजूद 30 से अधिक लोग झुलस गए। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने विभिन्न वाहनों की मदद से मोगा, जगरांव, लुधियाना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। चार गंभीर रूप से झुलसे मथुरादास सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं, जबकि बाकी को मोगा मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। घायलों में प्रख्यात साहित्यकार दिवंगत जसवंत सिंह कंवल के बेटे सर्बजीत सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डुढीके में दोपहर बाद करीब ढाई बजे एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार गैस की भट्टी पर किया जा रहा था। जैसे ही गैस सिलिंडर का वॉल्व खोला तो अचानक आग भड़क गई। इससे पहले कि सिलिंडर के वाल्व को नियंत्रित कर पाते, आग ने सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया। अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मगर इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वहां मौजूद 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। कोई किसी को बचाने की स्थिति में नहीं था लेकिन धमाका तेज होने के कारण थोड़ी ही देर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्होंने पहले तो आग पर काबू पाया। बाद में झुलसे लोगों को विभिन्न वाहनों की मदद से मोगा, जगरांव और लुधियाना के अस्पतालों में पहुंचाया। मोगा सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल चार लोग पहुंचे हैं। यहां पर बर्न यूनिट न होने के कारण प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी का जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed