फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30,000 Employees arrestees arrested in Haryana

हरियाणा में कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, 30 हजार से ज्यादा ने दी गिरफ्तारी

Tue, 18 Sep 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
30,000 Employees arrestees arrested in Haryana
कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन

हरियाणा के सरकारी व कच्चे कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सड़कों पर उतरकर सामूहिक गिरफ्तारियां दी। मानसून सत्र में बिल पारित कर हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी न बचाने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करने की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में आक्रोश है। रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा लगाने और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज ने आग में घी डालने का काम किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को जिलों में 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गिरफ्तारियां दी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के निरंतरता में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को आयोजित जेल भरो आंदोलन में सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, सहकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, पालिका, परिषदों, सहकारी समितियों, पंचायत समितियों व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं में कार्यरत 112 कर्मचारी  संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इससे जिला प्रशासन के किए गए सभी इंतजामत कम पड़ गए। कई जिलों में पुलिस व जिला प्रशासन ने गिरफ्तार करते ही कर्मचारियों को रिहा करने के प्रयास किए, लेकिन कर्मचारी जेल जाने के लिए अड़ गए। जिसके कारण कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइनों व थानों में ले जाया गया। वहां भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को 2-3 घंटे के बाद रिहा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी अबकी बार जेल जाने के लिए कपड़े व अपना जरूरी समान थैलों में डाल कर आए थे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट, महासचिव सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने अल्टीमेटम दिया कि अगर पहली अक्टूबर तक एस्मा को हटाते हुए रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग के हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ की गई सभी प्रकार की उत्पीड़न की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी जिलों में सुबह 9 से 5 बजे तक गांधी गिरी करते हुए सत्याग्रह किए जाएंगे। 


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के 20-21 सितंबर के क्रमिक अनशन व सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 3-4-5 अक्टूबर को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल का भी पुरजोर समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed