गुरदासपुर और पठानकोट में बनेंगे 3 रेलवे पुल, राज्य सरकार उठाएगी खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर और पठानकोट में बनाए जाने वाले 3 रेलवे पुलों का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर-पठानकोट सांसद सुनील जाखड़ ने कही। इस संबंध में जाखड़ ने गुरुवार देर शाम रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात की।
जाखड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने रेल मंत्री गोयल को बता दिया है कि गुरदासपुर में 2 और पठानकोट में एक रेलवे पुल का निर्माण करवाया जाना है, जिसकी तैयारियां पंजाब सरकार ने पूरी कर ली हैं।
इसके अलावा रेलवे को बनती फीस भी राज्य सरकार ने जमा कर दी है। जाखड़ ने बताया कि नक्शों संबंधी अंतिम अनुमति रेल मंत्रालय की ओर से दी जानी है, इसी के चलते पुलों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जाखड़ ने कहा कि मीरथल में बनने वाले पुल का राज्य सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई बकाया नहीं है, केंद्र की मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
इसी तरह दीनानगर में अमृतसर-पठानकोट रेल लाइन पर ओवर ब्रिज बनना है, इसकी कागजी कार्यवाही पूरी करके अंतिम स्वीकृति के लिए मामला भारत सरकार के पास भेजा गया है।
तीसरा गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर अंडरपास की 2 फीसदी पीएंडई चार्ज रेलवे को जमा करवा दिए गए हैं, केंद्र की मंजूरी के बाद तुरंत काम शुरू होगा। जाखड़ ने कहा कि रेल मंत्री से इन्हीं तीनों पुलों की मंजूरी देने की अपील की। रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए हैं।