फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 killed in brutal accident in punjab

पंजाब: सड़क हादसे में हवलदार समेत 3 की मौत

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर,बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर,बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
3 killed in brutal accident in punjab

सड़क हादसों में हवलदार समेत 3 की जिंदगी छीन ली। दो को ट्रक ने कुचला तो एक अज्ञात वाहन की चपेट में आया। पहला हादसा होशियारपुर के गांव पंडोरी खजूर के पास एक ट्रक ने स्कूटर सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बुल्लोवाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों में एक गांव पज्जोदित्ता का नंबरदार था जो अपने दोस्त के साथ तहसील से लौट रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में नंबरदार सेवादास (55) और स्कूटर चला रहे रणदीप सिंह उर्फ दीपा (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। सेवादास और रणदीप सिंह तहसील में कोर्ट मैरिज में गवाही देने गए थे। बाद दोपहर गवाही देकर दोनों स्कूटर से गांव लौट रहे थे। दीपा स्कूटर चला रहा था जबकि सेवादास पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गांव पंडोरी खजूर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाग ट्रक चालक ट्रक भगा ले गया। बुल्लोवाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के हवलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

3 killed in brutal accident in punjab

उध्‍ार बठिंडा में स्थानीय मुल्तानिया ओवरब्रिज पर एक पुलिस कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान पंजाब पुलिस के हवलदार सोहन सिंह के तौर पर हुई है।

समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कर्मी सोहन सिंह अपने घर से पुलिस लाइन की ओर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed