{"_id":"5701242f4f1c1b8413c811bd","slug":"2bhk-scheme-by-housing-board-get-brochure-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग स्कीम का कार्यकाल एक सप्ताह बढ़ा, आज से मिलेंगे ब्रोशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग स्कीम का कार्यकाल एक सप्ताह बढ़ा, आज से मिलेंगे ब्रोशर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रोशर में देरी होने के कारण हाउसिंग बोर्ड ने लांच की गई स्कीम का कार्यकाल एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। बोर्ड ने अब आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 7 मई कर दी है जो कि पहले 30 अप्रैल थी। मालूम हो कि एक अप्रैल ने सेक्टर-51 ए में 200 बीएचके फ्लैट्स की स्कीम को लांच किया था लेकिन अभी तक तय बैंक की शाखाओं से ब्रोशर मिलने शुरू नहीं हुए है।
विज्ञापन
इस कारण बोर्ड ने रविवार को स्कीम की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इस स्कीम के लिए एचडीएफसी प्रिंसीपल बैंक है ब्रोशर को प्रिंट करवाने और अन्य बैंक को वितरीत करने की जिम्मेवारी एचडीएफसी बैंक की है। ऐसे में अब सोमवर को बैंको से ब्रोशर मिलने की उम्मीद है। उधर बैंकों में ब्रोशर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
8 अप्रैल से आनलाइन भी मिलेंगे ब्रोशर
हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के अहनुसार इस समय ब्रोशर आनलाइन नहीं मिल रहे है लेकिन 8 अप्रैल से शहरवासी आनलाइन भी लेकर आवेदन कर सकते हैं। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार 200 बीएचके फ्लैट्स के लिए ब्रोशर एचडीएफसी, एक्सिस, पंजाब एंड सिंध, इलाहाबाद, एसबीआई, पीएनबी और इंडसइंड बैंक की सभी शाखाओं में मिलेंगे। पंचकूला और मोहाली की शाखाओं में भी ब्रोशर मिलेंगे। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार इन सभी बैंकों में शुरूआत में जमा होने वाली 6.90 लाख रुपये की राशि भी फाइनेंस की सुविधा है।
विज्ञापन