{"_id":"5dfff1238ebc3e879c010739","slug":"27-lakh-children-will-have-biometric-updation-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 लाख बच्चों का होगा बायोमेट्रिक अपडेशन, खरीदी जाएंगी 294 एनरोलमेंट किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लाख बच्चों का होगा बायोमेट्रिक अपडेशन, खरीदी जाएंगी 294 एनरोलमेंट किट
Mon, 23 Dec 2019 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक डाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 27 लाख बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग के सहयोग से फूड सप्लाई विभाग इसे अंजाम देने जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंजाब में पांच साल से अधिक आयु के ज्यादातर बच्चों का आधार कार्ड बना है। जिनमें से 90 प्रतिशत का आधार ई-पंजाब स्कूल पोर्टल पर भी फीड है। लेकिन आधार एक्ट के तहत सभी बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन भी होना जरूरी है, वरना आधार रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
फूड सप्लाई विभाग के पास उपलब्ध डाटा के मुताबिक पांच से पंद्रह साल के करीब 17.5 लाख बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन पेंडिंग है। जबकि, करीब दस लाख बच्चे ऐसे भी हैं, जिनकी आयु 15 साल से ज्यादा है, उन्हें भी बायोमेट्रिक अपडेशन करवाना होगा। फूड सप्लाई विभाग ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को लिखा है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वे बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन करवाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
खरीदी जाएंगी 294 एनरोलमेंट किट
27.5 लाख बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेशन जैसी बड़ी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए फूड सप्लाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 294 आधार एनरोलमेंट किट खरीदेगा। इन किटों के संचालन के लिए सर्विस प्रोवाइडर की सेवाएं ली जाएंगी। ब्लॉक स्तर के नोडल अफसर किट ले जाने का मासिक रोस्टर प्लान तैयार करेंगे।
एक किट एक दिन में 60-80 बच्चों का डाटा अपडेट करेगी। बच्चों की फेशियल इमेज, फिंगर प्रिंट और आइरिस स्कैन लिया जाएगा। अपडेशन के लिए कोई दस्तावेज नहीं लगेगा, सिर्फ बच्चों को अपना आधार लाने को कहा गया है। जिनका नया आधार बनना है, उनके लिए प्रिंसिपल को सर्टिफिकेट देना होगा। छोटे बच्चों के लिए अभिभावकों को सहमति देने आना होगा। प्रक्रिया के लिए प्रिंसिपल को स्कूल में अलग कमरे, फर्नीचर, बिजली का इंतजाम करना होगा।