फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 killed by corona in Tricity, 2174 infected

कोरोना का कहर : ट्राइसिटी में कोरोना से 27 की मौत, 2174 संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
27 killed by corona in Tricity, 2174 infected
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से 27 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2174 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 724, मोहाली के 857 और पंचकूला के 593 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 13, मोहाली के 8 और पंचकूला के 6 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3204 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 724 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 110 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 6906 हो गई है। वहीं, अब तक 478 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 457 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को मनीमाजरा में 23, सेक्टर 7 से 13 , सेक्टर 15 से 11, सेक्टर 19 से 13, सेक्टर 20 से 17, सेक्टर 21 से 18, सेक्टर 22 से 22, सेक्टर 27 से 19, सेक्टर 28 से 13 , सितंबर 30 से 15, सेक्टर 32 से 22, सेक्टर 35 से 13 , सेक्टर 37 से 20, सेक्टर 38 से 18, सेक्टर 40 से 21, सेक्टर 41 से 20, सेक्टर 44 से 14, सेक्टर 45 से 24, सेक्टर 46 से 34, सेक्टर 48 से 22, सेक्टर 49 से 12, सेक्टर 38 वेस्ट से 13, धनास से 16, हल्लोमाजरा से 26, राम दरबार से 14 और पीजीआई से 5 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
सेक्टर-9 निवासी 88 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
मनीमाजरा के 70 वर्षीय वृद्ध ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
मनीमाजरा के 85 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई।
सेक्टर 40 के रहने वाले 86 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर 52 निवासी 55 साल के पुरुष की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
दड़वा निवासी 50 साल की महिला की भी जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर 48 के 80 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर 45 निवासी 48 साल के पुरुष की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर 24 निवासी 78 वर्षीय वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई।
मौलीजागरां निवासी एक साल के बच्चे की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर-14 की 62 वर्षीय वृद्धा की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई।
सेक्टर-38 निवासी 85 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
सेक्टर 52 निवासी 57 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित होने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।
मोहाली में आठ की मौत, 857 मरीज सामने आए
मोहाली। जिले में शुक्रवार को 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 857 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 9031 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 595 लोग जान गंवा चुके हैं। डीसी गिरीश दियालन ने डेराबस्सी के ऊषा यार्न में एक साथ 22 केस आने पर इलाके को कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया है, जबकि 11 केस आने पर जीरकपुर के स्काइनेट एनक्लेव को माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाया गया है। 24 घंटे में संक्रमित मिले 857 में से 753 मरीज केवल मोहाली शहर, खरड़, ढकोली और डेराबस्सी के हैं, जबकि 100 मरीज अन्य इलाकों से हैं। 683 मरीज कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। बता दें कि जिले में कोरोना के अब तक कुल 46570 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 36944 लोग ठीक हो हुए हैं। जिले में अभी 9031 केस सक्रिय हैं और अब तक 595 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब घर बैठे डॉक्टर से ले पाएंगे बीमारियों का इलाज
कोरोना काल में लोगों को बिना किसी रुकावट से सेहत सुविधाएं मुुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग जुटा हुआ है। इसके मद्देनजर सेहत विभाग लोगों को ई-संजीवनी ऑनलाइन ओपीडी मुहैया करवा रहा है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही आम बीमारियों, स्त्री रोग और मानसिक रोग की डॉक्टर से मुफ्त सलाह ले पाएंगे। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह परदेसी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट www.esanjeevaniopd.in पर जाकर लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। ई-संजीवनी एप के लिए मरीज के पास एक कंप्यूटर, लैपटॉप, टैब या मोबाइल के साथ एक अलग या इनबिल्ट वेबकैम होना चाहिए। साथ ही इंटरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह सेवा विभाग की ओर से जाती है। इसके अलावा विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो

पंचकूला में छह की मौत, 593 नए मरीज मिले
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना से 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 593 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 324 लोग पंचकूला के हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 207 पहुंच चुकी है। रिकवरी रेट गिरकर 86.39 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। जिले में सक्रिय 2655 मामले हैं। कोरोना से शुक्रवार को कालका निवासी 44 वर्षीय महिला और 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। कालका के ही एक 45 वर्षीय महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। सेक्टर-25 निवासी 88 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 निवासी 48 वर्षीय पुरुष, टगरा सीताराम निवासी 55 वर्षीय पुरुष की भी संक्रमण से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 593 मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 276038 की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 29075 लोग संक्रमित हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 21043 है। इसमें से 18181 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमण से 207 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed