Punjab News: नीलाभ किशोर को मिली STF की कमान, तीन आईपीएस समेत 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला
भूपिंदर सिंह को लुधियाना सीआईडी का जोनल एआईजी के साथ लुधियाना आईआरबी की तीसरी टुकड़ी का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं सतवीर सिंह को डीसीपी अमृतसर हेडक्वार्टर लगाया गया है।
विस्तार
पंजाब के गृह विभाग ने बुधवार को तीन आईपीएस समेत 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बड़ी बात यह है कि 1998 बैच के आईपीएस नीलाभ किशोर को एसटीएफ की कमान सौंपी गई है। एडीजीपी नीलाभ किशोर को यह नई पोस्टिंग खाली पड़े पद पर पदोन्नित के अनुसार दी गई है।
आईपीएस शिवे कुमार वर्मा को एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी, आईपीएस जसकरण सिंह को रोपड़ रेंज के एडीजीपी के साथ एसएएस नगर के इंटेलिजेंस-2 के एडीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तीनों अधिकारी बीते रोज ही प्रोमोट किए गए थे। तीन आईपीएस के अलावा पीपीएस नरेश कुमार को जालंधर पीएपी का एआईजी और 75वीं पीएपी बटालियन का कमांडेंट लगाया गया है।
सतवीर सिंह को डीसीपी अमृतसर हेडक्वार्टर, भूपिंदर सिंह को लुधियाना सीआईडी का जोनल एआईजी के साथ लुधियाना आईआरबी की तीसरी टुकड़ी का कमांडेंट बनाया गया है।
पीपीएस बलजीत सिंह को पंजाब एसपीयू का एआईजी, गुरप्रीत सिंह को एसपी कपूरथला हेडक्वार्टर, तेजबीर सिंह को कपूरथला ऑपरेशन एंड ट्रैफिक का एसपी, गुरमीत सिंह को एसपी बठिडा हेडक्वार्टर, कंवलप्रीत सिंह को एसपी श्री मुक्तसर साहिब हेडक्वार्टर, गुरप्रताप सिंह को जालंधर एडीसीपी-1, बलविंदर सिंह को गुरदासपुर इन्वेस्टिगेशन का एसपी, चंद सिंह को जालंधर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी का एडीसीपी, मनोज कुमार को होशियारपुर का एसपी हेडक्वार्टर, मनप्रीत सिंह को जालंधर रुरल का स्पेशल ब्रांच का एसपी, गुरमीत कौर को लुधियाना हेडक्वार्टर एडीसीपी, अमनदीप कौर को एडीसीपी जालंधर ट्रैफिक बनाया गया है।
मेजर सिंह को संगरूर लड्डा कोठी सेकेंड आईआरबी का असिस्टेंट कमांडेंट, मनमीत सिंह को एसपी श्री मुक्तसर साहिब इन्वेस्टिगेशन, बलजीत सिंह को एसपी हेडक्वार्टर फरीदकोट, जसमीत सिंह साहीवाल को फरीदकोट इन्वेस्टिगेशन एसपी के साथ पीबीआई एसपी, परमिंदर सिंह को लुधियाना रुरल इन्वेस्टिगेशन का एसपी, जशनदीप सिंह गिल को पंजाब एसएएस नगर साइबर क्राइम एसपी और नवनीत सिंह महल को रोपड़ पीबीआई एसपी का कार्यभार सौंपा गया है।