{"_id":"6860999446f4a820d80f9fa5","slug":"26-employees-including-the-superintendent-suspended-over-corruption-in-punjab-jails-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : पंजाब की जेलों में भ्रष्टाचार पर एसपी समेत 26 कर्मी निलंबित, मंत्री बोले- जारी रहेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : पंजाब की जेलों में भ्रष्टाचार पर एसपी समेत 26 कर्मी निलंबित, मंत्री बोले- जारी रहेगी कार्रवाई
Sun, 29 Jun 2025 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
पंजाब की जेलों में फैल रहे भ्रष्टाचार पर सरकार ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी दिशा में काम करते हुए भगवंत मान सरकार ने शनिवार को जेल के 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने व कैदियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें एक सुपरिंटेंडेंट व तीन डिप्टी सुपरिंटेंडेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियां, दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता, ड्यूटी से गैरहाजिरी और कैदियों से अनुचित मेल-जोल जैसी गतिविधियां बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जेल में कामकाज सुधारने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन