फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 deaths and 6641 tested positive for covid 19 in Punjab

कोरोना वायरस: पंजाब के 10 जिलों में 26 मरीजों की मौत, 6641 नए पॉजिटिव मिले, 47 की हालत नाजुक

Wed, 19 Jan 2022 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में 26 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। सर्वाधिक सात मौतें पटियाला में दर्ज की गईं।

विज्ञापन
26 deaths and 6641 tested positive for covid 19 in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना से मंगलवार को 10 जिलों में 26 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।  6641 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 21.51 प्रतिशत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा सात संक्रमितों की पटियाला में मौत हुई है। सूबे में अब तक 17311927 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 676947 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या 43977 पहुंच गई है। 756 को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 47 की हालत गंभीर होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। 24 घंटे में हुई कुल 26 मौतों में सबसे अधिक पटियाला में 7, मोहाली में 5, फिरोजपुर और लुधियाना में 3-3, होशियारपुर और जालंधर में 2-2, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 1, संगरूर में 1, तरनतारन में एक मरीज की मौत हुई है। पंजाब में बढ़ते संक्रमण के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट की संख्या घटा दी है। 38 हजार से घटाकर 23 हजार टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा-पंजाब के 450 से अधिक न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित
पंजाब और हरियाणा में निचली अदालतों के 64 जज सहित 450 से अधिक अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पंजाब में 200 से अधिक अदालती कर्मचारियों और 50 न्यायिक अधिकारी व हरियाणा में लगभग 70 कर्मचारी और 14 न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। पंजाब-हरियाण हाईकोर्ट के 115 कर्मचारी व अधिकारी कोरोना की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण के चलते हाईकोर्ट ने अदालती सुनवाई पूरी तरह से बंद कर दी है और केवल वीसी के जरिए ही सुनवाई हो रही है। इसके अतिरिक्त अदालती कार्रवाई को ऑड- इवन की तर्ज पर रखा गया है। महीने की एक, तीन, पांच, सात, और नौ तारीख को सुनवाई के लिए अलग बेंच और दो, चार, छह, आठ, 10  तारीख पर सुनवाई के लिए अलग बेंच गठित करने का निर्णय लिया गया था। इसी व्यवस्था को आगे की तारीखों के लिए रखा गया है। तीन खंडपीठ, पांच सिंगल बेंच जो सिविल और रिट केसों की सुनवाई करेगी तो 13 सिंगल बेंच क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed