फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 Childrens Movies Display in PVR Elante

देखिए, पीवीआर एलांते मॉल में फ्री मूवीज

Fri, 22 Aug 2014 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
26 Childrens Movies Display in PVR Elante

फिल्मी परदे पर बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की मर्दानी और चार अन्य हिंदी और हॉलीवुड फिल्मों का सामना सिटी के सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 के 26 विद्यार्थियों की छह शॉर्ट फिल्में करने वाली हैं, जो 24 अगस्त (रविवार) को एलांते मॉल के पीवीआर में रिलीज होंगी।

विज्ञापन


इन फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सुबह 10 से 11.40 बजे रखी गई है। इस शो की स्पेशल गेस्ट के तौर स्कूल मैनेजमेंट ने सांसद किरण खेर का आमंत्रित किया है।

साथ ही शो के खास मेहमानों में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौलीजागरां के विद्यार्थी होंगे। इस फिल्म का स्कूल की यंग फिल्म मेकर्स एकेडमी की ओर से लेखन, निर्देशन और निर्माण किया गया है, जिसे विद्यार्थियों ने पांच महीने की कड़ी मेहनत में तैयार किया।
विज्ञापन


वीरवार को स्कूल परिसर में एकेडमी की टीचर श्वेता पारेख और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए गए। इस मौके पर स्कूल के एडिमिनिस्ट्रेटर गुरप्रीत सिंह बख्शी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों और फैमिली के बीच फिल्म देखने को उत्साहित

यह फिल्म तीन से 9 मिनट की होगी। छात्र शुभम ने बताया कि वह फिल्म की स्क्रीन को लेकर उत्साहित हैं। उसने अपने फैमिली और दोस्तों को आमंत्रित किया है। सभी विद्यार्थियों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनकी फिल्म बॉलीवुड सितारों के  शो के बीच रिलीज हो रही है।


छात्र जसलीन, तनवीर और वेभव ने बताया कि सभी ने एक टीम की तरह काम किया, जिसमें उन्हें बेहद मजा आया। फिल्म मेकिंग का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया हैं। यंग फिल्म मेकर्स एकेडमी की संचालक टीचर श्वेता पारेख ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से फ्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed