फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 lakhs cheated in the name of selling 50 percent share of the house

Chandigarh News: कोठी का 50 प्रतिशत हिस्सा बेचने के नाम पर 25 लाख ठगे

Sun, 15 Oct 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs cheated in the name of selling 50 percent share of the house
चंडीगढ़। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने सेक्टर-15ए के एक दंपती पर संपत्ति दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी क्षितिज गुप्ता को गिरफ्तार कर तीन दिन का रिमांड लिया है जबकि उसकी पत्नी फरार है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर-35सी के संजीव आनंद ने कहा है कि वह किसी संपत्ति में निवेश करने का विचार कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी दंपती ने उन्हें झांसे में ले लिया। उसे बताया कि सेक्टर 15ए की एक कोठी में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह इसे आगे बेचना चाहते हैं और दो कमरों का कोई फ्लैट लेना चाहते हैं। आरोपियों ने उसे कोठी में हिस्सेदारी का ऑफर दिया और इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये आंकी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जुलाई 2021 में 20 लाख रुपये बयाना कर दिया। इस संपत्ति को खरीदने के लिए एग्रीमेंट टू सेल भी हुआ था। इसके बाद दिसंबर, 2021 में पांच लाख और दिए लेकिन मार्च, 2022 में रजिस्ट्री करवाने की तारीख भी निकल गई। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि दंपती की संबंधित कोठी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी ही नहीं है। हालांकि बाद में तीन महीने में रकम लौटाने का वादा किया लेकिन आरोपी दंपती ने जो चेक दिए गए बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed