फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   240 Roundup, one arrested for exiting the house without reason

बिना वजह घर से बाहर निकलने पर 240 राउंडअप, एक गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
240 Roundup, one arrested for exiting the house without reason
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने को लेकर पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। रोजाना के मुकाबले शनिवार को कुछ कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। शुक्रवार रात 7 से शनिवार रात 7 बजे तक पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों से 240 लोगों को राउंडअप किया। वहीं, चेकिंग के दौरान 144 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि एक शख्स को बिना वजह घर के बाहर निकलने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है। बीते 23 मार्च की मध्यरात्रि से पुलिस ने अब तक 8082 लोगों को राउंडअप किया है। साथ ही 4504 वाहन चेकिंग के दौरान 133 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा 98 केसों में 119 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

ईस्ट डिवीजन में कर्फ्यू के दौरान सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले सामने आए हैं। आदेशों की पालना कराते हुए पुलिस ने शनिवार को ईस्ट डिवीजन से 141, सेंट्रल जोन से 44 और साउथ डिवीजन से 55 लोगों को राउंडअप किया गया, जबकि 23 मार्च से अब तक ईस्ट डिवीजन में 4685, सेंट्रल डिवीजन में 1569 और साउथ डिवीजन में 1828 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed