फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 hrs doctor available in pu health center

अब पीयू हेल्थ सेंटर में उपलब्ध होंगी सभी सुविधाएं

Wed, 02 Apr 2014 08:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
24 hrs doctor available in pu health center
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। कई नई सुविधाएं शुरू करने के अलावा हेल्थ सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षक और कर्मचारियों को हेल्थ सेंटर में पहले से बेहतर उपचार मिल सकेगा। 22 मार्च को पीयू सीनेट की बैठक में हेल्थ सेंटर के सीमित समय तक खुलने और 24 घंटे डॉक्टर सुविधा नहीं होने का मामला नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान दीपक कौशिक ने उठाया। मौजूदा समय में इमरजेंसी के लिए एक डॉक्टर पीयू के फैकल्टी हाउस में बैठते हैं।
विज्ञापन


इसके बारे में काफी लोगों को जानकारी ही नहीं होती। देर रात डॉक्टर नहीं मिलने पर पीयू हेल्थ सेंटर में हंगामा भी हो चुका है। कुलपति ने मामले में कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करने और हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर एक्सईन विभाग से सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक क्लिक में मरीज का डाटा

प्राइवेट हास्पिटल की तरह अब पीयू हेल्थ सेंटर में मरीजों का हेल्थ संबंधी पूरा रिकार्ड एक क्लिक में मिलेगा। हेल्थ सेंटर मरीजों का रिकार्ड ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। प्रत्येक मरीज को हेल्थ रिपोर्ट कार्ड देखने के लिए खास कोड नंबर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. देवेंद्र धवन ने बताया कि जल्द ही पूरा रिकार्ड अपलोड कर दिया जाएगा।  
ई-मेल पर मिलेगी एक्सरे रिपोर्

पीयू हेल्थ सेंटर में सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। हेल्थ सेंटर में हाल ही में 28 लाख की लागत से एक्स-रे मशीन लगाई गई है। हाईटेक एक्सरे मशीन से रिपोर्ट तुरंत दूसरे कमरे में बैठे डॉक्टर और मरीज की ईमेल पर भेजने की सुविधा शुरू कर दी गई है।  

शुगर और हाईपर टेंशन पर शोध
कैंपस में रहने वाले लोगों का हेल्थ स्टेटस जानने के लिए पीयू फार्मास्यूटिकल विभाग के छह विद्यार्थी डायबिटिज और हाईपर टेनसीव मरीजों का सर्वे किया जा रहा है। पूरा डाटा आने पर इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।

चाइल्ड स्पेशलिस्ट नहीं

बच्चों के इलाज के लिए पीयू हेल्थ सेंटर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट एक भी डॉक्टर नहीं है। साथ ही काफी समय से आई स्पेशलिस्ट की पोस्ट भी खाली पड़ी है। पीयू प्रशासन को बार-बार पत्र लिखे जाने के बाद भी इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो रही।

हेल्थ सेंटर में मौजूदा समय में चार डॉक्टर हैं, जबकि डॉक्टर की एक खाली पोस्ट पर नियुक्ति को मंजूरी मिल चुकी है। उधर, पीयू में कई छात्रों की मौत के बावजूद अभी तक स्थायी काउंसलर की नियुक्ति नहीं हुई है।  


हेल्थ सेंटर को मरीजों की सुविधा के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। लगभग सभी जरूरी टेस्ट सेंटर में ही चंद मिनट में हो रहे हैं। सभी तरह की दवा उपलब्ध की जा रही हैं। हेल्थ सेंटर की जरूरत को लेकर पीयू प्रशासन को कुछ चीजों का प्रपोजल बनाकर भेजा गया है।
-डॉ. देवेंद्र धवन (चीफ मेडिकल ऑफिसर पीयू हेल्थ सेंटर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed