फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 hours water supply will not start in Chandigarh this year

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: अभी करना होगा इंतजार, इस साल 24 घंटे पानी का सपना नहीं हो पाएगा साकार

Sat, 23 Oct 2021 11:50 AM IST
प्रमोद कुमार नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 11:50 AM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव सिर पर हैं। शहर में इस बार गर्मा रहा है तो 24 घंटे पानी की सप्लाई का मुद्दा। जिसे इस साल तो शुरू करने का सपना साकार नहीं हो सकेगा। फ्रांस के सहयोग से यह परियोजना शुरू की जानी है। अधिकारी इसके लिए दिल्ली के चक्कर भी काटकर आए हैं। फिलहाल मामला प्रोसेसिंग में है।

विज्ञापन
24 hours water supply will not start in Chandigarh this year
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का 24 घंटे पानी का सपना इस साल पूरा होने वाला नहीं है। नगर निगम की ओर से दिसंबर 2020 में ही फाइल तैयार कर केंद्र को भेज दी गई थी, लेकिन केंद्र ने ड्राफ्ट फाइल बनाने की जिम्मेदारी भी चंडीगढ़ को दे दी है। यह फ्रांस सरकार के साथ बैठक में प्रस्तुत होगी। वहीं, जिस कमेटी में ड्राफ्ट फाइल पर अंतिम मुहर लगनी है, उसकी भी बैठक लंबे अंतराल बाद होती है। ऐसे में फ्रांस सरकार के साथ समझौते में कम से कम छह माह का समय लगेगा। सोमवार को अधिकारी दिल्ली जाकर गृह मंत्रालय को ड्राफ्ट फाइल सौपेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका का 54वां तबादला, सरकार ने नहीं दिए महत्वपूर्ण विभाग, अब विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा
विज्ञापन


फ्रांस के सहयोग से शुरू होगी योजना
सातों दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए फ्रांस सरकार से स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 406 करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये का कर्ज मिलना है। करीब 97 करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपये की ग्रांट मिली है। फ्रांस सरकार की ओर से बताया गया कि कर्ज की राशि योजना शुरू होने के बाद लौटानी होगी। हालांकि ग्रांट का फंड नहीं देना होगा। सदन की बैठक में तय हुआ कि योजना का संचालन नगर निगम ही करेगा और कर्ज भी वही चुकाएगा। अपने दौरों के बाद फ्रांस सरकार की ओर से सितंबर 2020 में कर्ज देने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ ही बनाएगा ड्राफ्ट फाइल
उसके बाद दिसंबर 2020 में फाइल पूरी कर केंद्र को भेज दी गई। हाल ही में निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा और चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा दिल्ली जाकर फाइल को जल्द से जल्द बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय के अलग-अलग विभागों में भी घूमे। वहां बताया गया कि एजेंसी के साथ बात करने के लिए बनने वाली ड्राफ्ट फाइल भी चंडीगढ़ को ही बनानी है। फाइल बनने के बाद कमेटी की बैठक कब होगी, इसकी भी जानकारी नहीं है। ऐसे में कम से कम छह माह का समय लगना तय है।

ये भी पढ़ें-रिठाल हत्याकांड: रोहतक में हत्या की दोषी दो महिलाओं समेत चार लोगों को उम्रकैद, साढ़े 4 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा


24 घंटे पाइप लाइनों में पानी रहने से गंदगी से मिली निजात
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के समय पुरे प्रशासन की ओर से 24 घंटे 7 दिन पानी आपूर्ति पर एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें दिखाया गया कि 24 घंटे पाइप लाइनों में पानी रहने से गंदगी जाने का स्थान ही नहीं मिलता। पाइपलाइन खाली होने पर गंदगी उसमें जाती है और लोगों को गंदा पानी मिलता है। अब लोग सीधे नल से पानी ले रहे हैं। चंडीगढ़ की ओर से इस दौरे पर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त सीईओ अनिल गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त रोहित गुप्ता और एसई जन स्वास्थ्य विभाग गए थे। योजना को देखने के बाद चंडीगढ़ में भी तेजी से काम करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: 20 माह में 19 पेशी, अवैध पीजी में अग्निकांड की भेंट चढ़ी हिसार की मुस्कान को आज भी इंसाफ का इंतजार

चुनाव के लिए वरदान है पानी का मुद्दा
24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना को भाजपा का शुरू से ही समर्थन रहा है। इसके लिए भाजपा ने सदन की बैठक में कई बार लोगों को जागरूक करने का सुझाव भी दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने की बात कही है। इधर, कांग्रेस इस योजना का विरोध करके इसे चुनावी मुद्दा बनाए हुए है। ऐसे में निगम चुनाव में 24 घंटे जल पार्टियों के मुद्दों में प्रमुख है।

ये भी पढ़ें-महेंद्रगढ़: परिजन जिसे दो दिन से ढूंढ रहे थे, वह युवती अनाज मंडी के कुएं में गिरी मिली, बीएससी तक कर चुकी है पढ़ाई

हमारा प्रयास है कि फाइल जल्द से जल्द मंत्रालय से पास हो। इसके लिए हम अभी दिल्ली होकर आए हैं। यह शहर के लिए अच्छी योजना है, इसलिए इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
-आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed