फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   221 tested positive for covid 19 in Punjab today

पंजाब में कोरोना: पांच दिन में बढ़े 175 मरीज, 24 घंटे में 221 नए संक्रमित मिले, पटियाला में एक की मौत

Fri, 31 Dec 2021 09:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 09:05 PM IST
सार

पंजाब में पटियाला जिले की संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। यहां संक्रमण दर बढ़कर 5.34 प्रतिशत पहुंच गई है। इसके बाद पठानकोट की 4.89 प्रतिशत, बठिंडा में 4.28 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
221 tested positive for covid 19 in Punjab today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण अब तेजी से पांव पसारने लगा है। पांच दिन में कोरोना के मरीजों की संख्या में 175 का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 221 नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पटियाला में एक संक्रमित की मौत हो गई है। संक्रमण दर बढ़कर 1.42 प्रतिशत पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पंजाब में नए संक्रमितों की संख्या 46 दर्ज की गई थी, जो अब बढ़कर 221 पहुंच गई है। अब तक सूबे में 16825771 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 604810 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात यह रही है कि अभी तक राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 587398 स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन


16645 संक्रमित अब तक मौत का शिकार हो चुके हैं। कुल आए नए संक्रमितों में से सबसे अधिक पटियाला में 71 नए मामले मिले हैं। पठानकोट में 37, मोहाली में 25, जालंधर में 19, लुधियाना में 18, बठिंडा में 16, गुरदासपुर में 10, होशियारपुर में 7, अमृतसर और कपूरथला में 4-4, चार जिलों में 2-2 और दो जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में बढ़ती संक्रमण दर के बीच सक्रिय मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि ने चिंताएं और भी बढ़ा दी हैं। 24 घंटे में सक्रिय मामले बढ़कर 767 पहुंच गए। गुरुवार को यह संख्या 582 दर्ज की गई थी। तेजी से बढ़े सक्रिय मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।


12 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए 
बढ़ते संक्रमण के बीच सूबे में स्वास्थ्य विभाग ने 12 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इनमें लुधियाना में 11 और जालंधर में 1 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। दोनों जिलों के इन क्षेत्रों में 2378 की आबादी को सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed