फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 years old boy committed suicide due to financial crisis and loan problem

अपनी ही दरख्त से नौजवान ने लगा लिया फंदा, जानिए आखिर क्या वजह रही

Sun, 26 Feb 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 26 Feb 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
22 years old boy committed suicide due to financial crisis and loan problem
suicide
एक नौजवान ने अपनी ही दरख्त से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला संगरूर का है और इसके पीछे कर्ज को वजह बताया जा रहा है। गांव लदाल में रंग रोगन करने का काम करने वाले नौजवान ने दरख्त से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसके सिर पर कर्ज चढ़ा हुआ था जिसके कारण वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


थाना धर्मगढ़ के एएसआई राम सिंह ने बताया कि गांव लदाल का रहने वाला 22 वर्षीय नौजवान जसवंत सिंह रंग रोगन का काम करके अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। आज सुबह करीब आठ बजे वह घर वालों को काम पर जाने बारे कहकर निकला था और इसके बाद उसने किशनगढ़ रोड़ पर सुए के पास एक दरख्त से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और मृतक के पिता आत्मा सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुनाम भेज दिया। मृतक के पिता आत्मा सिंह ने बताया कि मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी और उसके कोई औलाद नहीं थी। वह सिर चढ़े कर्ज को लेकर पिछले कुछ समय से परेशान था और इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांववासियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। गांव के सरपंच अजैब सिंह ने बताया कि मृतक जसवंत सिंह ने कुछ समय पहले अपनी तीन बहनों की शादी कर्ज उठाकर की थी किंतु मेहनत मजदूरी करके गुजारा करने वाले जसवंत सिंह के लिए कर्ज उतारना बहुत मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed