फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   208 deaths and 6407 new covid-19 cases reports in Punjab

कोरोना वायरस: पंजाब में 208 संक्रमितों की मौत, 6407 नए पॉजिटिव मिले, 405 की हालत नाजुक

Thu, 20 May 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 12:20 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना के मामलों में पहले की अपेक्षा कमी दर्ज की गई है। लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं घट रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं 405 लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
208 deaths and 6407 new covid-19 cases reports in Punjab
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सूबे में बुधवार को कोरोना ने 208 लोगों की जान ले ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूबे में 405 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पतालों में भर्ती 7939 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, 6407 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 70499 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना में 27, बठिंडा में 23, संगरूर में 18, पटियाला में 16, मोहाली व मुक्तसर में 15-15, जालंधर में 13, अमृतसर व फाजिल्का में 11-11, बरनाला व होशियारपुर में 7-7, फिरोजपुर में 6, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर व रोपड़ में 5-5, मानसा, फरीदकोट व नवांशहर में 4-4, मोगा व फतेहगढ़ साहिब में 3-3 और तरनतारन में 1 संक्रमित की जान गई। सूबे में अब तक संक्रमण से 12525 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पंजाब की दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस हजीरा से बठिंडा पहुंची
लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) लेकर पंजाब की दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस हजीरा से बठिंडा पहुंची। इसमें 30 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन लाई गई है। इससे पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में इस जीवन रक्षक ऑक्सीजन की उपलब्धता में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंट्रोल रूम की निगरानी कर रहे सीनियर आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी ने बताया कि विभाग ने ऑक्सीजन की कमी पर काबू पा लिया है और कोविड मरीजों को अपेक्षित और निर्विघ्न मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई मुहैया करवाने के लिए सभी संभव स्रोतों को जुटाया गया है। 

विभाग की तरफ से एक्सप्रेस रेल गाड़ियों द्वारा अति अपेक्षित ऑक्सीजन की सप्लाई को और सुचारु बनाने के लिए मार्कफेड की सेवाएं भी ली जा रही हैं। इससे पहले पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से फिल्लौर तक चलाई गई थी, जो अब निरंतर रूप से पंजाब के लिए 40 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई कर रही है। यह ऑक्सीजन पंजाब के केंद्रीय और उत्तरी भागों में बांटी जा रही है।

कैदियों का टीकाकरण शुरू
पंजाब की जेलों में बंद 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के विभिन्न बीमारियों वाले कैदियों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग में अब तक विभिन्न रोगों वाले कुल 543 कैदियों को टीका लगाया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी कैदियों के पहले ही टीका लगाया जा चुका है। 

सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार और टीकाकरण के लिए स्टेट नोडल अफसर विकास गर्ग ने विभिन्न रोगों वाले कैदियों के बारे में बताया कि अमृतसर में सबसे अधिक 245 कैदियों को टीका लगाया गया है। होशियारपुर में 113, रूपनगर में 74, लुधियाना में 38, कपूरथला में 18, गुरदासपुर में 23, फिरोजपुर में 15, मुक्तसर में 8, बठिंडा और जालंधर में 4-4 और फतेहगढ़ साहिब में एक कैदी को टीका लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed