फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200 covid-19 cases reports in a village of Punjab

महामारी की मार: पंजाब के भुंदड़ गांव में बरपा कोरोना का कहर, अब तक 200 पॉजिटिव मिले, दो की मौत

Thu, 20 May 2021 09:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 May 2021 09:34 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर जिले के भुंदड़ गांव में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस गांव में सोमवार को 116 लोगों के पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों की जांच में जुटा है। गुरुवार को भी आठ संक्रमित मिले हैं। गांव में अब तक 200 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से दो लोगों की जान भी चली गई। 
 

विज्ञापन
200 covid-19 cases reports in a village of Punjab
गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले के भुंदड़ गांव में अब तक 200 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें गुरुवार को पॉजिटिव मिले आठ केस भी शामिल हैं। बता दें कि सोमवार को गांव भुंदड़ में 116 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद भुंदड़ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर गांव को सील कर दिया गया। गांव में पुलिस भी तैनात है। मंगलवार को पांच और बुधवार को नौ केस मिले थे।

विज्ञापन


जबकि गुरुवार को भुंदड़ में आठ लोग संक्रमित मिले। इस तरह अब तक गांव में 200 पॉजिटिव मिल चुके हैं। और दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। गांव की आबादी 3700 है। 1000 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


पॉजिटिव आशा वर्करों से फतेह किट बंटवाने का मामला भी आया सामने 
गांव भुंदड़ में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। पता चला है कि भुंदड़ गांव में कोरोना पॉजिटिव आशा वर्करों ने ही संक्रमितों को फतेह किट बांट दीं। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ऐसी लापरवाही सामने आना और गंभीर चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभाग की इस कार्यशैली से लोगों में रोष है। अब गांव में बड़े स्तर पर सैंपलिंग कर संक्रमितों की पहचान की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. रंजू सिंगला ने कहा कि गांव भुंदड़ में जो पांच आशा वर्करों का स्टाफ था वो पॉजिटिव मिला है। जब भुंदड़ में संक्रमितों को फतेह किट बांटी गईं, तब उन्हें सिर्फ एक घंटे के लिए जानकारी के लिए बुलाया गया था, क्योंकि वो जानकारी दे सकते थे। दूसरे गांव की आशा वर्करों को यहां के लोगों के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद वे अपने-अपने घरों में एकांतवास पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed