{"_id":"60aa6dff0ac84d316d08c170","slug":"20-year-old-youth-died-after-returning-from-police-station-in-mansa-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा: थाने से लौटने के कुछ देर बाद युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा: थाने से लौटने के कुछ देर बाद युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर दिया धरना
Sun, 23 May 2021 08:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 May 2021 08:36 PM IST
सार
मारपीट और गाली गलौज के मामले में पूछताछ के सिलसिले में थाने गए 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, थाना प्रभारी ने इन आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के बुढलाड़ा शहर के वार्ड एक में शनिवार रात तफ्तीश के लिए थाने गए युवक की घर लौटने के कुछ समय बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनप्रीत (20) के खिलाफ उसके पड़ोसी गुरलाल ने अपने नाबालिग बेटे से मारपीट और गाली गलौज करने की शिकायत सिटी पुलिस को दी थी। इस आधार पर पुलिस ने मनप्रीत को थाने बुलाया और कुछ समय बाद उसकी माता और तीन अन्य लोग के साथ उसे घर भेजा और सुबह फिर बुलाया था।
विज्ञापन
घर पहुंचने के कुछ समय बाद मनप्रीत की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर युवक की पिटाई करने और घबराकर उसकी मौत होने का आरोप लगाया और सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम के बाहर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मजदूर संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सतनाम सिंह से मिला और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
डीएसपी बुढलाड़ा प्रभजोत कौर बेला ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पारिवारिक मेंबरों से बातचीत करते उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिला। बुढलाड़ा थाना सिटी इंचार्ज सुरजन सिंह ने मृतक के परिजनों की ओर से लगाए जा रहे मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि मनप्रीत के खिलाफ शिकायत आने पर उसे थाने बुलाया गया था। कुछ समय के बाद उसे घर भेज दिया गया, जिसकी थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में घर जाने की फोटो कैद है।
विज्ञापन