फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 Thousands New Voters will Cast Vote

20 हजार नए वोटर करेंगे पहली बार मतदान

Tue, 22 Apr 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 22 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
20 Thousands New Voters will Cast Vote

जिले में चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टी आचार संहिता का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी जनरल चुनाव आब्जर्वर संजय दीक्षित ने प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों की मौजूदगी में ईवीएम की आखिरी रेंडेमाइजेशन के निरीक्षण के मौके दी। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा चुनावों के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन


मीटिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने चुनाव आब्जर्वर को चुनाव की तैयारियों संबंधी सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 लाख 16 हजार 854 लोग मतदान करेंगे। जिनमें 20 हजार नए वोटर हैं। जिले में 688 पोलिंग बूथों पर 2752 मुलाजिम ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेक पोलिंग बूथ के प्रसाइडिंग अफसर, एक आल्टरनेटिव प्रसाइडिंग अफसर एवं दो पोलिंग अफसर ड्यूटी देंगे। अमले की आखिरी रिहर्सल 27 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि जिले में 122 बूथ अति संवेदनशील एवं 231 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जिन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।



21 बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

मीटिंग में एडीसी जनरल प्रवीन कुमार थिंद, एडीसी विकास पुनीत गोयल, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम सुखजीत पाल सिंह, सचिव जिला सचिव परिषद सजीव कुमार, तहसीलदार चुनाव सुखजीत पाल सिंह, जिला सूचना अफसर अनु गुप्ता, ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह एवं विभिन्न राजनीतिक पाटियों के मेंबर हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed