{"_id":"688e5e36042f8ba1dc0737f8","slug":"2-year-llm-evening-course-for-professionals-started-in-pu-can-apply-till-11-august-chandigarh-news-c-16-pkl1091-779992-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में पेशेवरों के लिए 2 वर्षीय एलएलएम इवनिंग कोर्स शुरू, 11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में पेशेवरों के लिए 2 वर्षीय एलएलएम इवनिंग कोर्स शुरू, 11 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लॉ विभाग में अपने दो वर्षीय एलएलएम इवनिंग कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। इसमें 42 सीटें हैं, जिसमें 4 सीटें एनआरआई और 10 सीटें विदेशी नागरिकों के लिए रखी गई हैं। लॉ विभाग की अध्यक्ष प्रो. वंदना अरोड़ा ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन 1 अगस्त से 11 अगस्त तक दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दाखिला 17 जून को पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एलएलएम एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगी। यह एलएलएम इवनिंग कार्यक्रम कार्यरत पेशेवरों, न्यायिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और अन्य लोगों के लिए तैयार किया गया है जो उन्नत कानूनी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन नियमित दिन की कक्षाओं में भाग लेने में असमर्थ हैं। विभाग के मौजूदा शैक्षणिक कार्यक्रम को प्रभावित किए बिना कक्षाएं शाम के समय आयोजित की जाएंगी।
यह कार्यक्रम व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप समावेशी और लचीली शिक्षा के प्रति विभाग की मेहनत को साबित करता है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में विभाग के मौजूदा संकाय और बुनियादी ढांचे का उपयोग किया जाएगा। अध्यक्ष ने इस कोर्स को दोबारा शुरू करने में सहयोग के लिए कुलपति प्रो. रेणु विग, डीन प्रो. योजना रावत समेत अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया। यह पिछली बार शैक्षणिक सत्र 2013-14 के दौरान संचालित किया गया था। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक जानकारी और अपडेट के लिए लॉ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी।