फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 nigeirian man arrested in drug trafficking

ढाई करोड़ के ड्रग्स समेत 2 और नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 21 Jan 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
2 nigeirian man arrested in drug trafficking

पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए इंटरनेशनल रैकेट की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को सीआईए के साथ उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब दो तस्कर ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब जा रहे थे। एक आरोपी को कालका के नालागढ़ रोड, जबकि दूसरे को पंचकूला में दबोचा गया।

विज्ञापन


डीसीपी हामिद अख्तर के मुताबिक, आरोपियों से ढाई करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया। पंचकूला पुलिस ने इसी माह के दौरान तस्करी के मामले में दसवीं गिरफ्तारी की है। इस मामले में अब तक सात विदेशी, एक महिला समेत तीन स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस कमिशभनर ओपी सिंह और डीसीपी हामिद अख्तर के निर्देशन में एसीपी (क्राइम) प्रमोद कुमार की अगुवाई में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचकूला के रास्ते ड्रग्स की बड़ी खेप पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हरकत में आई टीम ने नाकेबंदी कर नालागढ़ रोड पर ओकारियो को धर दबोचा। उसके साथी को पुलिस ने पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस को ढाई किलो हेरोइन, कोकीन और मिथाइन जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

इनकी कीमत कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह खेप हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजी जा रही थी।


डीसीपी बोले, वेल डन
डीसीपी हामिद अख्तर ने सीआईए टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का खुलासा करने वाली पूरी टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। इसे देखते हुए पूरी टीम को सम्मानित किया जाना चाहिए। इस बारे में आला अधिकारियों से सिफारिश की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed