फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 New Minister may Add in Punjab BJP

दो भाजपा मंत्रियों के विकेट तय, गिरने बाकी

Tue, 08 Jul 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
 2 New Minister may Add in Punjab BJP

पंजाब सरकार में शामिल भाजपाई मंत्रियों के बदलाव से संबंधित प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पद से हटाए जाने वाले और नए नियुक्त किए जाने वाले मंत्रियों के नामों पर कुछ दिन पहले ही फैसला ले लिया है।

विज्ञापन


अब इसकी औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे व उनकी जगह नए नामों की सूची किसी भी वक्त मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

अश्विनी और कालिया का आना लगभग तय

 2 New Minister may Add in Punjab BJP

मौजूदा हालात में पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और प्रदेश विधायक दल के पूर्व नेता मनोरंजन कालिया का केबिनेट में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

जानकारों के अनुसार इन दोनों के नामों पर काफी विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी है। इस बीच सवाल यह है कि यदि इन दोनों की एंट्री केबिनेट में होती है तो फिर बाहर कौन जाएंगे।

क्या मंत्रिमंडल का यह विस्तार केवल अश्वनी-कालिया तक ही सीमित होकर रह जाएगा या कोई और मंत्री भी बदला जाएगा? इस वक्त चर्चा का विषय यही है।

फिलहाल पार्टी सूत्र यही कह रहे हैं कि केवल दो मंत्री ही बदले जाने हैं, जिनकी जगह अश्वनी व कालिया केबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं। हटाए जाने वाले मंत्रियों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि फैसला हो चुका है।

वैसे पहले चर्चा यह थी कि चारों मंत्रियों को बदलकर उनकी जगह नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। नए चेहरों में अश्वनी, कालिया, केडी भंडारी व सोम प्रकाश के नाम प्रमुख थे, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब यह आंकड़ा केवल दो मंत्रियों तक ही सीमित होकर रह गया है।

दो ही मंत्री बदले तो अंदरूनी जंग की भी चिंता

 2 New Minister may Add in Punjab BJP

भाजपाई मंत्रियों के फेरबदल की इस कवायद ने प्रदेश इकाई में कई आशंकाएं भी खड़ी कर दी हैं। सियासी माहिरों का मानना है नए मंत्रियों के नामों पर प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा और अश्विनी-कालिया गुटों में तालमेल किन शर्तों पर हुआ, यह बात महत्वपूर्ण है।

प्रदेश कैबिनेट में अगर अश्विनी और कालिया को ही मंत्री पद मिला तो प्रदेश इकाई में उनके गुट का दबदबा भी बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में या तो बाकी दो मंत्री पदों के लेकर खींचतान शुरू हो सकती है या प्रदेशाध्यक्ष का गुट संगठन की अधिक से अधिक कुर्सियां कब्जाना चाहेगा।

कोट्स

इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। कोई भी बदलाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद संभालने के बाद ही संभव होगा।
कमल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed