फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 BHK flat sold for Rs 1.17 crore

Chandigarh News: 1.17 करोड़ में बिका टू बीएचके फ्लैट

Thu, 16 Jan 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
2 BHK flat sold for Rs 1.17 crore
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने फ्री होल्ड आधार पर 17 आवासीय इकाइयों और लीज होल्ड आधार पर 81 वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए ई-टेंडर किया था। इनमें से सीएचबी छह संपत्तियों को ही बेच पाया है। लोगों ने पांच आवासीय और एक व्यावसायिक संपत्तियों के लिए रुचि दिखाई है। इसमें सेक्टर-51ए में दो बेडरूम का एक फ्लैट 1.17 करोड़ में बिका है। जो संपत्तियां नहीं बिकी हैं, बोर्ड के अनुसार उनका फिर ई-टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचबी ने कुल 98 संपत्तियों को बेचने के लिए जारी किए गए टेंडर की बोली खोली। इसमें पांच आवासीय संपत्तियां बिकीं। इनमें से सेक्टर-51ए में दो-बेडरूम का एक फ्लैट 1.17 करोड़ रुपये में बिका, जबकि इसका आरक्षित मूल्य 92 लाख 78 रुपये था। दो फ्लैट मनीमाजरा के इंदिरा कॉलोनी के कैट-4 के बिके हैं। इनका आरक्षित मूल्य 25 से 26 लाख रुपये के बीच था और इनके लिए बोली भी इनके आरक्षित मूल्य से महज कुछ हजार रुपये ज्यादा ही लगी है। एक फ्लैट सेक्टर-26ई का ईडब्ल्यूएस फ्लैट है।
विज्ञापन

इसका आरक्षित मूल्य 28.25 लाख रुपये था, जो 28.35 लाख रुपये में बिका है। सेक्टर-38 वेस्ट का ईडब्ल्यूएस फ्लैट का आरक्षित मूल्य 27.08 लाख था, जो 27.09 लाख रुपये में बिका है। सेक्टर-40ए की वाणिज्यिक संपत्ति जिसका आरक्षित मूल्य करीब 26 लाख रुपये था, हाउसिंग बोर्ड ने उसे करीब 27.13 लाख रुपये में बेचा है। अब सभी संपत्तियों के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीदाता को जल्द 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। अगर बोलीदाता द्वारा तय समय के अंदर इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो बोर्ड की तरफ से ईएमडी (बयाना राशि) जब्त कर ली जाएगी और बोलीदाता को सीएचबी की किसी भी संपत्ति के लिए बोली लगाने से ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed