{"_id":"5e4ff3588ebc3ef3a25493a7","slug":"194-kg-heroin-case-anwar-masih-sent-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"194 किलो हेरोइन केस में गिरफ्तार अनवर मसीह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
194 किलो हेरोइन केस में गिरफ्तार अनवर मसीह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
Fri, 21 Feb 2020 08:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
अनवर मसीह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानविंड रोड स्थित एक कोठी से 194 किलो हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग के उत्पादन में काम आने वाले घातक केमिकलों की बरामदगी के आरोप में गिरफ्तार शिअद नेता व एसएसबी के पूर्व सदस्य अनवर मसीह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार दोपहर बाद अनवर मसीह को कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता की अदालत में पेश किया। एसटीएफ ने बुधवार को अनवर मसीह को दो दिन के रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि समाप्त हो गई।
विज्ञापन
जिस कोठी में नशे की फैक्ट्री चल रही थी उसका मालिक अनवर मसीह है। अनवर ने जिम का संचालन करने वाले सुखविंदर को यह कोठी किराये पर देने का दावा किया था। दो दिन की पूछताछ के दौरान एसटीएफ के हाथों कौन सी जानकारी लगी इसकी सूचना नहीं है। एसटीएफ को अनवर मसीह व कुछ नेताओं के बीच गठजोड़ के संकेत जरूर मिले हैं।
विज्ञापन
उधर, पंजाब विधानसभा में भी आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने अनवर मसीह व बिक्रम मजीठिया के संबंधों की जांच करवाने की मांग की है। इस मामले में अब तक एसटीएफ कांग्रेस पार्षद प्रदीप शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। साहिल शर्मा की गिरफ्तारी से इस नशा तस्करी में शामिल नेताओं व तस्करों के संबंधों की नई कड़ी सामने आने की संभावना है। मामले में अब तक एक अफगान नागरिक और महिला समेत 13 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।