फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1925 goverment jobs, recuritment process starts

1925 सरकारी नौकरियां, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Sat, 09 Aug 2014 07:31 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
1925 goverment jobs, recuritment process starts

प्रदेश के प्राइवेट एडेड कॉलेजों में खाली पड़े पद भरने के लिए जल्द ही पंजाब में चार सदस्यीय कमेटी का गठन होने जा रहा है। यह कमेटी सरकार से सिफारिश करेगी कि किस प्रक्रिया के तहत पंजाब के कॉलेजों में भर्ती की जाए। इसकी घोषणा सरकार आगामी कैबिनेट की बैठक में करेगी। कोर्ट की तरफ से कड़ी फटकार के बाद अब सरकार ने प्रक्रिया में तेजी लानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार को प्राइवेट कॉलेजों में खाली पड़े 1925 पद भरने के लिये दो माह का समय दिया गया है। अभी तक स्थिति यह रही है कि राज्य सरकार की तरफ से इस मामले पर टालमटोल की नीति ही अपनाई जा रही है। रोष स्वरूप पंजाब की कई एसोसिएशन लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में भर्ती पर होगी घोषणा

1925 goverment jobs, recuritment process starts

हाईकोर्ट की फटकार के बाद अब सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेशों का पालन किया जाएगा। पंजाब में की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया के रूप को तय करने के लिये जल्द ही सरकार एक कमेटी का गठन करने जा रही है।

इस कमेटी में शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों के अलावा वित्त विभाग भी शामिल हो सकता है। इस कमेटी की तरफ से पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद इस प्रक्रिया को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा जिस पर मुख्यमंत्री अंतिम फैसला करेंगे।

साल के अंत तक पूरी होगी प्रक्रिया

1925 goverment jobs, recuritment process starts

शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सरकार ने पहले यह फैसला किया था कि पंजाब के प्राइवेट एडेड कॉलेजों में खाली पड़े 1925 पदों को अगले चार साल में भरा जायेगा। हर साल 25 फीसदी पद भरे जायेंगे।

इसके साथ ही विभाग ने यह भी योजना बनाई थी कि शुरुआती दो सालों में लेक्चररों को बेसिक वेतन ही दिया जाए लेकिन यह दोनों ही फैसले बीच में अटक चुके हैं। हाईकोर्ट का दबाव बढ़ रहा है। संभावना है कि रिक्त पदों को भरने के लिये सरकार अब लंबा समय नहीं लेगी। लिहाजा इस साल के अंत तक इस प्रक्रिया को पूरा करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed