फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 deaths and 174 fresh corona cases reports in Haryana

हरियाणा: कोरोना ने ली 19 की जान, 174 पॉजिटिव मिले, संक्रमण दर घटकर 0.57 फीसदी पर पहुंची

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। बुधवार को प्रदेश में संक्रमण से 19 मरीजों की मौत हुई। हरियाणा में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2160 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि प्रदेश के किसी भी जिले में 27 से अधिक पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
19 deaths and 174 fresh corona cases reports in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में बुधवार को कोरोना से 19 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 174 नए केस सामने आए हैं। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.57 व दूसरी लहर की संक्रमण दर 11.99 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 98.51 फीसदी पहुंच गई है। 

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि प्रदेश के किसी भी जिले में 27 से अधिक नए केस नहीं है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2160 हो गई है। किसी भी जिले में दो से अधिक मरीजों की मौत नहीं हुई है। गुरुग्राम, हिसार, पानीपत में 2-2, अंबाला, करनाल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, झज्जर, फतेहाबाद, कैथल, जींद और चरखी दादरी में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 
विज्ञापन


80 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में अब तक 80 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। पिछले दो दिनों में मेगा ड्राइव के बाद इसमें तेजी आई है। बुधवार को 49049 ने पहली और 11740 ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है। सबसे अधिक गुरुग्राम में 12 लाख से अधिक और फरीदाबाद में 8 लाख के करीब लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed