{"_id":"64d93779ac0b7cffba002d87","slug":"1817-lakh-rupees-were-cheated-from-two-women-in-the-name-of-work-from-home-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-4148-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दो महिलाओं से 18.17 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर दो महिलाओं से 18.17 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खरड़। वर्क फ्रॉम होम दिलाने के नाम पर खरड़ में दो महिलाओं से 18.17 लाख रुपये की ठगी हो गई। दोनों मामलों में थाना सिटी और सदर खरड़ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सिटी खरड़ पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता मनदीप कौर वासी मॉडल वैली ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और उन्हें घर बैठे ऑनलाइन काम देने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने 150 रुपये खाते में भी ट्रांसफर किए। इसके बाद शिकायतकर्ता को प्रीपेड टास्क करने के लिए प्रेरित कर एक टास्क ग्रुप में एड किया। बाद में उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर विभिन्न समय में कुल 16.42 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। शिकायत की जांच एसपी ट्रैफिक एंड इंडस्ट्रियल सुरक्षा ने की।
वहीं, दूसरे मामले में नाम न बताने की शर्त पर खरड़ वासी महिला ने बताया कि वह वर्क फ्रॉम होम की तलाश कर रही थी। 12 मई 2023 को इससे जुड़ा व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इस पर बात करने पर महिला ने अपनी पहचान मीरा बताई। महिला ने कहा कि वह कि उसने उनकी प्रोफाइल देखी कि वह नौकरी ढूंढ रही है। उस महिला की बातचीत से वह सहमत हो गई। उसने बताया कि उनकी कंपनी कारोबारी कंपनियों और व्यक्तियों को व्यापारिक समस्याओं और रेटिंग देने के लिए गूगल और इंस्टाग्राम जैसी कंपनियों के साथ काम करती है। पहली बातचीत में उन्होंने कुछ वेबसाइट रिव्यू करने के लिए कहा और उस वेबसाइट के रिव्यू करने पर उन्होंने तुरंत शिकायतकर्ता के अकाउंट में 150 रुपये डाल दिए। उन्होंने अगले लेवल पर जाने के लिए कुछ और वेबसाइट रिव्यू करने के लिए कहा। यह टास्क पूरे होने पर उन्होंने अकाउंट में फिर दो हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद अगले लेवल पर बढ़ने के लिए उन्होंने कुछ अमाउंट डिपॉजिट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने पहले अमाउंट पांच हजार रुपये डिपॉजिट करने के लिए कहा। इसके बाद यह संख्या बढ़कर 20 हजार रुपये कर दी गई और इसी तरीके से यह संख्या 50 हजार और फिर एक लाख तक पहुंच गई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर दबाव डाला कि अगर वह अपने पैसे रिफंड चाहती हैं तो ज्यादा अमाउंट उनके पास जमा करवाएं। इसी तरह 1.75 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अगर वह ये अमाउंट वापस लेना चाहती है तो तीन लाख रुपये जमा करवाए लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। यह पूरी ठगी एक घंटे में हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई।