फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 lakh rupees were defrauded in the name of investing money in share trading company

Chandigarh News: शेयर ट्रेडिंग कंपनी में पैसा लगाने के नाम पर लगा 18 लाख का चूना

Fri, 24 May 2024 05:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
18 lakh rupees were defrauded in the name of investing money in share trading company
चंडीगढ़। यूके की मैसर्स मार्टिन सहित अन्य कई प्रतिष्ठित कंपनियों में शेयर ट्रेडिंग के जरिए पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर सेक्टर-21डी के एक व्यक्ति को करीब 18 लाख रुपये का चूना लग गया। साइबर थाने ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी एक्ट 419, 420, 467, 468, 471, 509 और 120-बी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भरविंद्र सिंह मान ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पूर्व प्रतिष्ठित शेयर ट्रेडिंग कंपनियों में मैसर्स एलकेपी सिक्योरिटीज लिमिटेड और यूके की मैसर्स मार्टिन करी के संदर्भ में एक व्हाट्सएप समूह में ज्वाइन करने की रिक्वेस्ट आई। उन्होंने रिक्वेस्ट पर क्लिक किया और ग्रुप में शामिल हो गए। इसके बाद उनके पास अज्ञात नंबरों के जरिए फोन भी आए और उन्हें एक शेयर ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पहले तो शिकायतकर्ता ने खाता खोलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में ठगों की बातों में फंस गए और उन्होंने शेयर ट्रेडिंग कंपनी में करीब 18 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा करवा दिए गए। बाद में जब वह पैसे निकलवाने लगे तो शिकायतकर्ता को राशि निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर उन्होंने पुलिस में शिकायत करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed