{"_id":"633e54fd2741c25c80014f7d","slug":"1766-retired-kanungo-patwari-to-be-kept-on-contract-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में अनुबंध पर रखे जाएंगे 1766 सेवानिवृत्त कानूनगो-पटवारी, आवेदन की आयुसीमा और वेतन भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में अनुबंध पर रखे जाएंगे 1766 सेवानिवृत्त कानूनगो-पटवारी, आवेदन की आयुसीमा और वेतन भी बढ़ा
Thu, 06 Oct 2022 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:39 AM IST
सार
आप सरकार ने इसके लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो के आवेदन की आयु सीमा में भी नौ साल की छूट दे दी है। पहले विभाग में 58 वर्ष पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए अनुबंध पर नियुक्त होने की अधिकतम आयुसीमा 64 वर्ष थी। अब यह बढ़ाकर 67 कर दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने माल महकमे में खाली पड़ी 1,766 असामियों यानी पदों को अनुबंध पर भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये पद सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने इसके लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो के आवेदन की आयु सीमा में भी नौ साल की छूट दे दी है। पहले विभाग में 58 वर्ष पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए अनुबंध पर नियुक्त होने की अधिकतम आयुसीमा 64 वर्ष थी। अब यह बढ़ाकर 67 कर दी गई है। साथ ही वेतन में भी 10,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। यानी अब अनुबंध पर तैनात होने वाले पटवारी-कानूनगो को 25,000 की जगह 35,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे और 67 साल की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को माल और पुनर्वास विभाग के निदेशक की ओर से सभी उपायुक्तों को जारी अधिसूचना में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस मसले को लेकर बीते माह 16 सितंबर को राजस्व विभाग की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आयोजित की गई थी, जिसमें खाली पदों को सेवानिवृत्त कानूनगो और पटवारियों से भरने पर निर्णय किया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर इस अधिसूचना से विभाग में नई भर्तियों पर फिलहाल एक तरह से रोक लग गई है, जिससे सूबे के हजारों बेरोजगार युवाओं को झटका लगा है। दलील दी जा रही है कि सरकार ने अनुबंध भर्तियों को लेकर अकसर होने वाले विवाद से बचने और पुराने कर्मचारियों के अनुभव का प्रयोग करने के मकसद से यह नीति बनाई है।