फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1700 security guards will be deployed to strengthen security arrangements in jails

Chandigarh News: जेलों में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए 1700 सुरक्षा गार्ड किए जाएंगे तैनात

Tue, 09 Sep 2025 10:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
1700 security guards will be deployed to strengthen security arrangements in jails
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रदेश भर की जेलों में 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने विभाग की एक समीक्षा बैठक के दौरान बताया कि इस नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा। ये पद पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूर्व सैनिकों और पंजाब के युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

बैठक के दौरान पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को अवगत कराया कि कुल स्वीकृत संख्या में से 900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके हैं। सभी जेलों में मजबूत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शेष पद जल्द ही भरे जाएंगे। भगत ने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed