जियो बेटी: 16 की उम्र में 100 से ज्यादा मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका की उम्र 16 साल है। अभी आठ साल का खेल करियर है, लेकिन वह सौ से ज्यादा मेडल जीत चुकी है। यह मेडल और भी ज्यादा होते, अगर उसे पर्याप्त सुविधाएं मिल पाती। प्रियंका के पिता कृष्ण गुप्ता माली हैं। कमाई बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए बेटी को खेलने ज्यादा दूर नहीं भेज पाते। इसके बावजूद इस बेटी ने हिम्मत नहीं हारी है।
स्केटिंग में उसका हुनर ऐसा है कि देखने वाला दांतों तले उंगलियां दबा लेता है। भवन विद्यालय सेक्टर-15 में 11वीं की स्टूडेंट प्रियंका डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में हुनर दिखा चुकी है। पांच बार आर्थिक तंगी की वजह से वह नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई।
एक बार मौका मिला तो किस्मत ने साथ नहीं दिया। पुणे में जनवरी-2015 में आयोजित स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप के दौरान प्रियंका चोटिल हो गई और उसे घर लौटना पड़ा। प्रियंका अब तक 114 पदक जीत चुकी है। सात साल से प्रियंका अपने विद्यालय में बेस्ट स्केटर का अवार्ड जीत रही है।
हर साल स्कूल फीस माफ
प्रियंका के पिता कृष्ण गुप्ता पंचकूला सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में माली हैं। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से प्रियंका की फीस हर साल स्कूल माफ कर देता है। कृष्ण कुमार ने बताया कि स्केटिंग किट काफी महंगी है। इसके अलावा एक नेशनल गेम्स खेलने पर आठ-दस हजार रुपये का खर्च है, जो उनकी सैलरी के बराबर है। ऐसे में बेटी को आगे खेलने भेजना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
प्रियंका की उपलब्धियों पर एक नजर
-दिसंबर-2014 करनाल में आयोजित 49वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स स्केटिंग चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल और दस में से छह अंक प्राप्त करने पर चैंपियन ट्रॉफी।
-भवन स्पोर्ट्स एंड गेम्स में 2008-2013 तक स्केटिंग में लगातार स्वर्ण पदक।
-आठ नवंबर 2012 को हरियाणा ओलंपिक रोलर हॉकी चैंपियनशिप की सीनियर कैटेगिरी में चैंपियनशिप ट्रॉफी।
-2012 हिसार में आयोजित 17वीं स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप रिंक रेस में अंडर 12-14 आयुवर्ग में दो सिल्वर मेडल।
-2011 में कुरुक्षेत्र में आयोजित 16वीं स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के प्रथम, द्वितीय, ए रिंक रेस के अंडर-12 आयुवर्ग में लगातार तीन सिल्वर मेडल।
-27 अगस्त 2010 करनाल में 45वीं हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट के रिंक रेस में अंडर-14 आयुवर्ग में सिल्वर।
-आठ से दस अक्टूबर तक केवीडीएवी स्कूल चंडीगढ़ में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स के रिंक रेस में दो गोल्ड।
-19-30 अक्टूबर 2008 में आयोजित जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप रिंक रेस में अंडर आठ-दस आयुवर्ग में दो गोल्ड।
-मानव मंगल स्कूल पंचकूला में आयोजित जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता के रिंक रेस के अंडर-11 आयुवर्ग में दो गोल्ड।