फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 Worker of Verka Plant of Chandigarh tested Corona Positive  

चंडीगढ़ में कोरोना: औद्योगिक क्षेत्र के वेरका प्लांट में 16 कर्मचारी मिले संक्रमित, सैनिटाइज कर किया बंद 

Thu, 20 May 2021 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 May 2021 10:11 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेरका प्लांट में गाड़ी भेजकर कोरोना जांच कराई गई थी। 48 घंटे बाद 16 कर्मचारियों के संक्रमित होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
16 Worker of Verka Plant of Chandigarh tested Corona Positive  
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित वेरका प्लांट में 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी कर्मचारियों को उनके घर भेज दिया गया है। साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम को सूचना देकर प्लांट को तत्काल सैनिटाइज कराया गया है। बुधवार से 48 घंटे के लिए प्लांट को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


प्लांट के अधिकारियों ने संक्रमित कर्मचारियों को तत्काल घर जाने को कह दिया है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के पास सूची पहुंच गई है। अब टीम संक्रमित मरीजों के एकांतवास की रिपोर्ट तैयार करेगी। प्लांट के जीएम उत्तम कुमार सिन्हा का कहना है कि हमने सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करवाई थी, जिससे किसी प्रकार का कोई खतरा न रहे। इसके अलावा 48 घंटे के लिए प्लांट बंद कर दिया, जिससे संक्रमण का खतरा टल जाए।

विज्ञापन

किशनगढ़ के एक मकान से मिले 15 संक्रमित मरीज

किशनगढ़ में भी एक मकान से 15 संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल यह सूचना कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम को दी। टीम ने जाकर देखा कि एक मकान में कई लोग किराए पर रह रहे हैं। एक साथ रहने की वजह से वहां इतने लोग संक्रमित मिले। टीम ने इनमें से कुछ लोगों को एकांतवास में भेज दिया है।  

हम पूरी सतर्कता बरतते हैं, खाद्य पदार्थ पूरी तरह सुरक्षित
वेरका समूह के एमडी कमलदीप सिंह सांघा ने कहा कि वेरका प्लांट में आने वाले हर कर्मचारी का तापमान जांचा जाता है। इसके अलावा जिन प्लेटों का उपयोग खाद्य पदार्थ के लिए करते हैं, उन्हें पूरी तरह से उबालकर सैनिटाइज करते हैं। ट्रक के बाहर जाने व वापस आने पर सैनिटाइज करते हैं। चालक व उसके सहयोगी के तापमान की जांच के बाद ही अंदर आने दिया जाता है। पूरी व्यवस्था के लिए हमने नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किया है। संक्रमित कर्मचारियों की जानकारी मिलते ही हमने प्लांट सैनिटाइज कराया और संक्रमित कर्मचारियों को तत्काल उनके घर भेज दिया। हमारे यहां खाद्य पदार्थ बिल्कुल सुरक्षित हैं। हमने सभी कर्मचारियों को टीका भी लगवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed