{"_id":"5c156452bdec225563695f3d","slug":"154490584810-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विवो प्रो कबड्डी लीग के छठवें सीजन में शनिवार को दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा के बीच हुआ। दोनों टीमों में पहले मैच की तरह बराबरी पर छूटा। मैच के खतम होने पर दोनों टीमों के बीच का स्कोर 35-35 रहा। इस मैच में बड़ी बात यह रही कि पैंथर्स के कप्तान दीपक निवास हुड्डा के वो दो आल आउट जो यू मुंबा को दे दिए। इसी के साथ ही दीपक ने अपना सुपर टैन भी पूरा कर लिया। मुंबा की ओर से उस के रेडर सिद्धार्थ देसाई ने सभी सुपर टैन पूरा कर लिया। सिद्धार्थ को जो अंक मिले उनमें से कम से कम उन को पैंथर्स के डिफेंस की गलती से सात अंक मिले। सिद्धार्थ के अलावा रोहित बालियान भी रेडिंग में यू मुंबा के लिये अच्छे से चले लेकिन वे अपना सुपर टैन पूरा नहीं कर सके। मैच खत्म होने के करीब 10 मिनट पहले तक ऐसा लग रहा था कि पैंथर्स आराम से जीत जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पैंथर्स के पास करीब सात अंकों की बढ़त थी और लग रहा था कि वे जीत के करीब हैं। पर इस के बाद यु मुंबा ने अपने खेल को कुछ सुधारा और ना सिर्फ पैंथर्स की बढ़त को खत्म किया पर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।