{"_id":"5c140ef1bdec2253ac7f68f7","slug":"154481845519-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जंयती के पहले दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जंयती के पहले दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता जंयती के पहले दिन निकाली जाएगी शोभायात्रा
पंचकूला। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जंयती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत 16 दिसबंर रविवार को सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ लोग भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा ने दी।
वह गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा राम मंदिर सेक्टर 2 से शुरू होगी तथा सेक्टर 4, 11, 10, 9 एवं सेक्टर-8 व 9 के डिवाइडिंग रोड से सेक्टर-5 होकर इंद्रधनुष अडिटोरियम में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिन तक गीता जयंती महोत्सव पर सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा 16 से 18 दिसंबर तक दोपहर के समय सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को दोपहर दो बजे कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 18 दिसंबर को दोपहर 12 से 12.15 बजे तक जिला के सभी स्कूलों में गीता के श्लोकों पर आधारित ग्लोबल चैटिंग की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं अधिकारीगण भाग लेंगे। बैठक में एसडीएम पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी सरोज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।