{"_id":"5bf5ba52bdec2269be3336af","slug":"154283072216-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, टेलीफोन सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, टेलीफोन सेवा बाधित
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग, कई सेक्टरों में सेवा बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर- 7 की मार्केट में भारत संचार निगम लिमिटेड की टेलीफोन एक्सचेंज में दोपहर बाद आग लग गई। जिसके कारण आसपास के सेक्टरों की टेलीफोन सेवा बाधित हो गई। आग लगने से धुआं मार्केट में फैल गया। इस कारण मार्केट के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सुचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी देर में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर - 7 मार्केट के एक एससीओ में ऊपरी मंजिल पर लगी थी। टेलीफोन एक्सचेंज के आसपास की मार्केट में कई दुकानें है। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। दुकानदारों का कहना था कि यदि रात के समय में यह घटना हो जाती तो मार्केट में बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझाने पहुंचे अग्नि शमन विभाग की टीम के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगी थी। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।