फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सिंचाई विभाग की परीक्षा के लिए तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

सिंचाई विभाग की परीक्षा के लिए तैनात किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Thu, 22 Nov 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की परीक्षा के लिए तैनात किए  गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
सिंचाई विभाग की परीक्षा के लिए तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली सिंचाई विभाग की परीक्षाओं के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने तैनात किए हैं। विभागीय परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न करवाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनका अहम रोल होगा। उपमंडलाधीश पंकज कुमार सेतिया को ओवरआल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार अपराध प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 22 (1) व 23 (2) के तहत पद्वत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 9 दिसंबर को जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविन्द्र सिंह, 10 दिसंबर को तहसीलदार कालका रोशन लाल तथा 11 दिसंबर को सचिव मार्केट कमेटी रायपुररानी नवदीप सिंह परीक्षाओं का सफल संचालन करवाएंगे। पुलिस उपायुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ वॉकी-टॉकी सहित सुरक्षा कर्मी लगवाने के अलावा परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगवाना भी सुनिश्चित करेंगे। सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम की ओर से नौ से 11 दिसंबर तक सेक्टर-15 स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिंचाई विभाग की विभागीय परीक्षा का आयोजन दो सत्र में किया जाएगा। इसमें 250 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed